विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा महिला मोर्चा टीम में ठाकुर समाज का दबदबा: मनीषा सिंह जिलाध्यक्ष और अपूर्वा जादौन आगरा महानगर अध्यक्ष

Published: Tue, 13 Oct 2026 02:16 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2026 03:55 PM (IST)

आगरा भाजपा में विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करते हुए महिला मोर्चा के नए पदाधिकारियों की घोषणा की ...और पढ़ें

अपूर्वा जादौन

अपूर्वा जादौन

HighLights

  1. आगरा भाजपा महिला मोर्चा में नए पदाधिकारियों की घोषणा।

  2. मनीषा सिंह बनीं जिलाध्यक्ष, अपूर्वा जादौन महानगर अध्यक्ष।

  3. किसान और एससी मोर्चा के अध्यक्षों की भी नियुक्ति हुई।

जागरण संवाददाता, आगरा। विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा में संगठन की मजबूती पर ध्यान दिया जा रहा है। अब तक पार्टी जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर भी जिम्मेदारी दे रही है। मगर, सोमवार को महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा में यह नहीं दिखा। जिले के साथ ही महानगर की कमान भी ठाकुर को ही सौंपी गई है। महानगर अध्यक्ष बनीं अपूर्वा जादौन पिछली टीम में उपाध्यक्ष रही हैं।

मनीषा सिंह को पहली बार में ही जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

मनीषा सिंह को पहली बार में ही जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक चाहर और महानगर अध्यक्ष रवि राजपूत बनाए गए हैं।
भाजपा में जिला और महानगर संगठन के गठन के बाद से ही मोर्चों में स्थान पाने के लिए दावेदारों की लंबी लाइन थी। स्थानीय स्तर से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक दावेदार दौड़ लगा रहे थे।

महिला मोर्चा के लिए भी महानगर और जिले में कई महिला कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की थी। सोमवार को प्रदेश नेतृत्व ने पदाधिकारियों की घोषणा की।

manisha singh small

मनीषा सिंह।

मनीषा सिंह को जिलाध्यक्ष और अपूर्वा जादौन को बनाया महानगर अध्यक्ष

जिलाध्यक्ष मनीषा सिंह को बनाया गया। शंकर ग्रींस में रहने वाली मनीषा सिंह पदमश्री डा. लाल बहादुर सिंह चौहान की पुत्रवधू हैं। उनके पति अमिताभ चौहान भी चिकत्सक हैं। मनीषा सिंह काफी समय से सामाजिक कार्यों में लगी थीं। कुछ समय से भाजपा में सक्रिय थीं। पार्टी ने उनकी सक्रियता को देखते हुए मौका दिया है।

aporva small

अपूर्वा जादौन

महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष बनीं अपूर्वा जादौन

महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष बनीं अपूर्वा जादौन वजीरपुरा पीली कोठी परिवार से हैं। वे पिछली बार महिला मोर्चा में महानगर उपाध्यक्ष थीं। पार्टी में वे सक्रिय भूमिका निभा रही थीं। इस बार उन्हें महानगर की कमान सौंप दी गई। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने अशोक चाहर और महानगर अध्यक्ष बने रवि राजपूत भी पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उन्हें पार्टी ने काम का इनाम दिया है।

यह भी पढ़ें- बसपा 2027 चुनाव की तैयारी में: आगरा में आकाश आनंद करेंगे प्रत्याशियों का एलान! सीटों पर दावेदारों की सूची तैयार

एससी मोर्चा में अध्यक्ष दिवाकर समाज से

रविवार को एससी मोर्चा की घोषणा की गई। इसमें मेयर हेमलता दिवाकर के भतीजे हर्ष दिवाकर को महानगर अध्यक्ष और सोनू दिवाकर को एससी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मोर्चा के दोनों पदाधिकारी एक ही समाज से हैं।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन का सख्त एक्शन, सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित