अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन का सख्त एक्शन, सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित
अलीगढ़ के एसएसपी ने कर्तव्यपालन में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर ...और पढ़ें

HighLights
एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया।
लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप लगे।
एक उपनिरीक्षक और दो आरक्षी शामिल।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। कर्तव्यपालन में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों में एसएसपी ने उपनिरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। तीनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है।
पुलिस के अनुसार, थाना सिविल लाइंस में तैनात आरक्षी राजकुमार और थाना बन्नादेवी में तैनात आरक्षी चालक धर्मपाल सिंह को संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने और कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। वहीं, पीआरवी पालीमुकीमपुर में तैनात उपनिरीक्षक दुर्विजय को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया गया है।
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपित गिरफ्तार
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने जमालपुर के लोको कालोनी निवासी साहिल को गिरफ्तार किया है। अकराबाद क्षेत्र निवासी ने तहरीर में बताया था कि सात अप्रैल को उनकी 16 वर्षीय पुत्री को साहिल और इरफान बहला-फुसलाकर ले गए थे। आरोप है कि किशोरी के बारे में पूछने पर साहिल के पिता नौशाद ने उन्हें धमकी दी थी।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़ फर्जी बैनामा केस: मौत के 11 साल बाद कागजों में जिंदा हुआ 'टीका', मोबाइल नंबर और OTP से खुली साजिश की परतें
यह भी पढ़ें- अलीगढ़: जेब में फटा iPhone, उपभोक्ता आयोग ने कहा- नया फोन दो या पैसे वापस करो
गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार
गांधीपार्क पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित गीतम उर्फ छोटू निवासी कोछोड़, महुआखेड़ा को मडराक क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मुकदमे में तीन आरोपितों को पहले ही एक सितंबर को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
