विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी में आने वाले तीन दिन पांच घंटे गुल रहेगी बिजली, इन क्षेत्रों के लोग होंगे परेशान

Published: Thu, 19 Nov 2026 08:52 AM (GMT+05:30)

हल्द्वानी में नए बिजलीघर के निर्माण के चलते 21, 23 और 25 नवंबर को ग्रामीण क्षेत्रों में पांच घंटे की बिजली कटौती होगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। डहरिया आइटीआइ स्थित नए बिजलीघर में विद्युत लाइन निर्माण के चलते 21, 23 व 25 नवंबर को अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों पांच घंटे बिजली कटौती रहेगी। ऊर्जा निगम की मानें तो डीटीआर मीटरिंग व कंडक्टर बदलने के लिए तीन दिनों तक शटडाउन प्रस्तावित किया गया है।

ऊर्जा निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि 21 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक कमलुवागांजा, कठघरिया, टीपीनगर, आइटीआइ उप संस्थान से जुड़े 20 से अधिक गांवों में बिजली कटौती रहेगी।

23 नवंबर को फूलचौड़, कमलुवागांजा, कठघरिया, टीपीनगर, आइटीआइ के उप संस्थान क्षेत्र में कटौती रहेगी। इसी तरह 25 नवंबर को कमलुवागांजा, कठघरिया व फूलचौड़ से जुड़े क्षेत्रों में कटौती रहेगी। उन्होंने बताया कि नए बिजलीघर का कार्य पूरा होने के बाद कई क्षेत्रों में आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें- कश्मीर में सर्दियों में नहीं सताएगी बिजली कटौती, KPDCL ने जारी किया विंटर एक्शन प्लान; जानें आपके लिए क्या है खास

यह भी पढ़ें- एक एकड़ में बनेगा सोलर पार्क, तीन मेगावाट बिजली का प्रतिदिन होगा उत्पादन; रात में बिजली कटौती पर भी रोशन रहेंगे मार्ग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।