कश्मीर में सर्दियों में नहीं सताएगी बिजली कटौती, KPDCL ने जारी किया विंटर एक्शन प्लान; जानें आपके लिए क्या है खास
केपीडीसीएल ने सर्दियों की तैयारियों के लिए 'विंटर प्रिपेयर्डनेस 2026-27' डिजिटल हैंडबुक जारी की है। यह हैंडबुक घाटी में विश्वसनीय ...और पढ़ें

कश्मीर में सर्दियों की बिजली आपूर्ति के लिए हैंडबुक जारी। (AI Generated)
HighLights
सर्दियों की तैयारियों पर केपीडीसीएल ने डिजिटल हैंडबुक जारी की।
विश्वसनीय बिजली आपूर्ति और उपभोक्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने का लक्ष्य।
शिकायत निवारण प्रणाली और आपातकालीन टीमों की जानकारी शामिल।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। मौसम संबंधी सलाह और सर्दियों के मौसम को देखते हुए केपीडीसीएल ने 'विंटर प्रिपेयर्डनेस 2026-27' यानी सर्दियों की तैयारियों पर डिजिटल हैंडबुक जारी की है। इसमें घाटी के लिए सर्दियों का पूरा एक्शन प्लान सार्वजनिक किया है। जम्मू-कश्मीर के ऊर्जा मंत्री के निर्देशों पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य पारदर्शिता को बढ़ावा देना, जवाबदेही तय करना और सर्दियों के दौरान भरोसेमंद और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में जनता की भागीदारी को आसान बनाना है।
'तैयारी, बहाली और उपभोक्ता सुरक्षा' विषय पर तैयार इस हैंडबुक में सर्दियों से पहले की तैयारियों, जरूरी सामान के भंडार, बिजली आपूर्ति बहाल करने के तरीकों और शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई है। इसमें 13.53 लाख उपभोक्ताओं के लिए बिजली से जुड़ी जरूरी सावधानियां भी बताई गई हैं।
इस हैंडबुक की मुख्य विशेषताओं में कारपोरेशन के बिजली वितरण नेटवर्क का विस्तृत विवरण शामिल है। इसमें 5,021.65 एमवीए क्षमता वाले 353 रिसीविंग स्टेशन, 135 (33 केवी) फीडर, 1,334 (11 केवी) फीडर और 49,935 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर शामिल हैं।
बिजली कटौती कम करने विभाग ने बनाया खास प्लान
नियमित शटडाउन के जरिए पावर कॉरिडोर को साफ करना, ओवरलोड डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाना, रिसीविंग स्टेशनों का नवीनीकरण और आधुनिकीकरण करना, तथा बिजली कटौती को कम करने के लिए उन जगहों को ठीक करना शामिल है। जहां अक्सर खराबी आती है, खराब उपकरणों को तुरंत बदलने और बिजली बहाली में लगने वाले समय को कम करने के लिए, हैंडबुक में डिवीजन-वार बफर स्टॉक की जानकारी दी गई है।
इसमें 1,096 और 824 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर के साथ-साथ 33-11 केवी पावर ट्रांसफार्मर और जरूरी सामग्री (जैसे कंडक्टर, बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर आयल और एबी केबल) का बफर स्टॉक शामिल है। इन सामग्रियों को अलग-अलग डिवीजनों में रखा गया है, जिनमें बाढ़ और भूस्खलन की आशंका वाले इलाके भी शामिल हैं।
बिजली कटौती या खराबी पर तुरंत पहुंचेगी टीम
कार्पोरेशन ने जिला और मंडल स्तर पर स्विफ्ट रेस्टोरेशन टीमें तैनात की हैं। इन्हें विशेष टीमों और कंट्रोल रूम का सहयोग प्राप्त है, ताकि बिजली कटौती या अन्य आपातकालीन स्थितियों में तुरंत कार्रवाई की जा सके। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए, इस हैंडबुक में प्रत्येक इलेक्ट्रिक डिवीजन और सब-डिवीजन के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों, असिस्टेंट इंजीनियरों और जूनियर इंजीनियरों के नाम और संपर्क नंबर दिए गए हैं, जिससे आम लोग मदद के लिए सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकें।
उपभोक्ताओं की सुविधा पर जोर देते हुए, इस हैंडबुक में चौबीसों घंटे उपलब्ध शिकायत निवारण प्रणालियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।
बिजली की शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर
उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912, टोल-फ्री नंबर 18001807666, जेके समाधान 2.0, सीपीडीआरएएमएस, और केपीडीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
इसके अलावा, इस दस्तावेज में 'इंटरनल ग्रीवेंस रिड्रेसल फोरम, 'कंज्यूमर ग्रीवेंस रिड्रेसल फोरम' और 'इलेक्ट्रिसिटी ओम्बड्समैन' (बिजली लोकपाल) के माध्यम से शिकायत को आगे बढ़ाने की वैधानिक प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।