विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक एकड़ में बनेगा सोलर पार्क, तीन मेगावाट बिजली का प्रतिदिन होगा उत्पादन; रात में बिजली कटौती पर भी रोशन रहेंगे मार्ग

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 07 Nov 2026 06:51 PM (IST)

प्रयागराज नगर निगम एक एकड़ में 3 मेगावाट का सोलर पार्क विकसित करेगा, जिससे बिजली खर्च घटेगा और पर्यावरण सुरक्षित ...और पढ़ें

प्रयागराज नगर निगम सोलर पार्क बनवाएगा, जमीन तलाशी जा रही है।

प्रयागराज नगर निगम सोलर पार्क बनवाएगा, जमीन तलाशी जा रही है।

HighLights

  1. सौर ऊर्जा से संचालित होंगी स्ट्रीट लाइटें व नगर निगम के उपकरण

  2. प्रयागराज के नैनी, झूंसी, फाफामऊ में जमीन की तलाश की जा रही

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बिजली के बढ़ते खर्च से राहत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नगर निगम बड़ा कदम उठाने जा रहा है। शहर में एक एकड़ क्षेत्रफल में तीन मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क विकसित किया जाएगा। इस दिशा में तेजी से कवायद की जा रही है। 

नैनी, झूंसी और फाफामऊ क्षेत्र में जमीन की तलाश

सोलर पार्क में सौर ऊर्जा से बिजली तैयार होगी, जिससे नगर निगम के विभिन्न उपकरणों के साथ स्ट्रीट लाइटों का संचालन भी किया जाएगा। इसके लिए शहर के पार्कों और खाली जमीनों का सर्वे शुरू करा दिया गया है। नैनी, झूंसी और फाफामऊ क्षेत्र में जमीन की तलाश की जा रही है।

पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम होगी

नगर निगम की इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करना और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है। सोलर पार्क के लिए ऐसे स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां पर्याप्त जमीन उपलब्ध हो और सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने में किसी तरह की बाधा न आए। इसके लिए तीन स्थानों पर जमीन देखी जा चुकी है। दीवाली के बाद इनमें से उपयुक्त स्थान का चयन कर लिया जाएगा।

पर्यावरण सुरक्षा भी होगी

योजना को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर विकसित करने की तैयारी है। नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने बताया कि बिजली की बचत और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखकर सोलर पार्क बनाने की योजना तैयार की गई है। जमीन की तलाश की जा रही है। तीन स्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है। दीवाली के बाद उपयुक्त स्थल निर्धारित कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में सड़क व जलनिकासी व्यवस्था पर खर्च होंगे 30 करोड़ रुपये, नगर निगम कराएगा कार्य; लोगों को होगी सुविधा

यह भी पढ़ें- पीएम आवास योजना का लाभ पात्रों को ही मिलेगा, डूडा अब घर-घर जाकर लाभार्थियों का सर्वे कराएगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।