विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में सड़क व जलनिकासी व्यवस्था पर खर्च होंगे 30 करोड़ रुपये, नगर निगम कराएगा कार्य; लोगों को होगी सुविधा

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 07 Nov 2026 01:51 PM (IST)

प्रयागराज में नगर निगम 30 करोड़ रुपये खर्च कर शहर की बदहाल सड़कों और जलनिकासी की समस्या को दूर करेगा। ...और पढ़ें

प्रयागराज में 30 करोड़ से बनेंगे नाले तो सुधरेगी जलनिकासी व्यवस्था और सड़कें भी चकाचक होंगी, शहरवासियों को मिलेगी राहत

प्रयागराज में 30 करोड़ से बनेंगे नाले तो सुधरेगी जलनिकासी व्यवस्था और सड़कें भी चकाचक होंगी, शहरवासियों को मिलेगी राहत

HighLights

  1. नैनी से लेकर फाफामऊ तक और करेली तक जलनिकासी व्यवस्था होगी दुरुस्त 

  2. नगर निगम अवस्थापना निधि की बैठक में 18 विकास कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर की बदहाल सड़कों और जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम 30 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके तहत 20 करोड़ रुपये से नाला-नालियों का निर्माण कराया जाएगा, जबकि 10 करोड़ रुपये से सड़कों का नवीनीकरण होगा।

मार्ग प्रकाश, पेयजल व्यवस्था भी बेहतर होगी

शुक्रवार को नगर निगम अवस्थापना निधि की बैठक में करीब 18 विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे गए। इनमें मार्ग प्रकाश, पेयजल, सड़क, सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष चर्चा हुई।

इन इलाकों में नाला निर्माण होगा

बैठक में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नाला और नालियों के निर्माण को स्वीकृति दी गई। नैनी, झूंसी, फाफामऊ, दारागंज, अल्लापुर, माधवपुर, बराना, लूकरगंज, करेली, दरियाबाद, सुलेमसराय, शाहगंज, धूमनगंज और राजापुर सहित शहर के कई इलाकों में जलनिकासी के लिए नाला का निर्माण किया जाएगा।

शहरवासियों का आवागमन बेहतर होगा

इन क्षेत्रों में नाला-नालियों का निर्माण होने से बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा 10 करोड़ रुपये से शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों का नवीनीकरण कराया जाएगा। इससे आवागमन सुगम बनाने के साथ ही नागरिकों को जर्जर सड़कों की समस्या से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- पीएम आवास योजना का लाभ पात्रों को ही मिलेगा, डूडा अब घर-घर जाकर लाभार्थियों का सर्वे कराएगा

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद HC के नाम से 95 वेबसाइटों को बंद करने का फर्जी आदेश, प्रयागराज में चौंकाने वाला मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।