विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल संस्‍थान के जिस टैंक से ग्रामीणाें को होती है पानी की सप्‍लाई उसमें युवक का शव मिला nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 28 Mar 2020 04:45 PM (IST)

कहलक्वीरा क्षेत्र में पानी की टंकी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह जब टैंक साफ करने के ...और पढ़ें

जल संस्‍थान के जिस टैंक से ग्रामीणाें को होती है पानी की सप्‍लाई उसमें युवक का शव मिला nainital news
जल संस्‍थान के जिस टैंक से ग्रामीणाें को होती है पानी की सप्‍लाई उसमें युवक का शव मिला nainital news

भवाली, जेएनएन : नैनीताल जिले में भवाली-रामगढ़ रोड स्थित कहलक्वीरा क्षेत्र में पानी की टंकी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह जब टैंक साफ करने के लिए संस्थान के कर्मचरी पहुंचे तो उन्‍होंने इसकी जानकारी अपने अिधकारियों को दी। सूचना पर पहुंची पुिलस ने शव को टैंक से निकाला। शव करीब 20 दिन पूर्व का बताया जा रहा है। जल संस्थान यहां  से 25 परिवारों को श्यामखेत में पानी हर रोज सप्लाई करना था। टैंक के दरवाजे पर जल संस्थान की ओर से ताला भी नहीं लागाया गया था। संस्थान पर की लापरवाही पर लोगों में रोष है। 

शनिवार की सुबह जब टैंक साफ करने के लिए कर्मचारी पहुंचे तो उन्‍होंने देखा की टंकी में किसी युव का शव पडा है। इसकी सूचना उन्‍होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ अनुशा बड़ोला, कोतवाल आशुतोष कुमार शव को टैंक से बाहर निकालाया। शव की करीब 80 फीसद सड जाने के कारण से शिनाख्त नही हो सकी। शव पर मिले पैंट शर्ट से भी कुछ बरामद नहीं हुआ।सीओ अनुशा बड़ोला ने बताया कि आशंका है कि शव किसी नेपाली युवक का है। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया है।

अधिकारियों की लाापरवाही से जा सकती है ग्रामीणों की जान

जल संस्थान की यह लापरवाही ग्रामीणों के लिए जानलेवा हो सकती हो सकती है। आखिर जिस टैंक से दर्जनों ग्रामीणों को पानी की सप्‍लाई हो रही है, उसे लेकर संस्‍थान इतना लापरवाह कैसे हो सकता है। टैंक के दरवाजे पर ताला क्‍यों नहीं लगाया गया। करीब 20 दिनों तक ग्रामीण उस टैंक का पानी पीते रहे जिसमें एक शव पडा था। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि टैंक खुला होने पर यदि कोई उसमें कुछ मिला दे तो भी बडा हादसा हो सकता है। मामले में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कडी कार्रवाई होनी चाहिए।

पालिकाध्‍यक्ष ने स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण कराने की मांग की

पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि टैंक से शव बरामद हुआ है उसका पानी श्यामखेत के दो दर्जन से अधिक परिवार पी रहे हैं। एसडीएम से आग्रह किया हूं कि वह परिवारों के स्‍वास्‍थ्‍य का परीक्षण कराएं। जिससे लोग किसी बड़ी बीमारी से बच सके। वहीं सभाषद सुनील मेहता ने कहा कि जल्द स्वास्थ्य विभाग की टीम श्यामखेत पहुँचकर लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण करे। अधिशासी अभियंता संतोश कुमार उपाध्याय ने बताया कि महीने में एक बार सभी टैंकों की सफाई की जाती है। कुंडा खुला होने से हादसा हुआ है। नगर के सभी टैंकों की जल्द सफाई की जाएगी।

यह भी पढें 

= नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग पुजारिन की गला घोंटने की कोशिश की 

=  मंडी में आढ़तियों और पुलिस के बीच हंगामा, मंडी सचिव के दफ्तर में सुलझा मामला 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।