खुशखबरी : वर्षो से लंबित भीमताल बाईपास को शासन से मिली हरी झंडी
भीमताल झील पर बढ़ते दबाव और भीमताल की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बाइपास को सरकार ने मंजूरी दे दी है।
भीमताल, जेएनएन : झील में बढ़ते दबाव और भीमताल की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से शासन ने भीमताल बाईपास को प्रथम चरण में हरी झंडी दे दी है। यह मांग कई सालों से शासन में लंबित थी। प्रथम चरण में 6 किलोमीटर मार्ग जिला योजना के अंतर्गत बनाया जाएगा। यह मार्ग सलड़ी से होते हुए हरिनगर से खैरोला और खड़की तक जाएगा जो नौकुचियाताल में मिलेगा।
शासन ने प्रथम चरण के रूप में कार्य को संपादित करने के लिये 24 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। शासन से धनराशि मिलते इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस मोटर मार्ग बनने से कृषि उत्पादन क्षेत्र खड़की, चनौती और हरिनगर के लोंगों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख अनिल चनौतिया के मुताबिक मोटर मार्ग के बन जाने से लगभग दो हजार परिवार सीधे लाभांवित होंगे। इन मार्गो को भी मिली स्वीकृति विकासखंड रामगढ़ के मल्ला सूपी से रूसानी दोगड़, कपुआ, लोधियाल मोटर मार्ग जो कि 5 किमी है उसके लिए प्रथम चरण के लिए 345.50 लाख, बलना, मटियाली पुल ओर थाराली में झूला पुल जो कि 36 मीटर है उसके लिए 4.10 लाख, ओखलकांडा ब्लॉक के मिडार, के कठपतिया से बसानी, गलपा, घमोरी, ऐडी मंदिर तक मोटर मार्ग के प्रथम चरण के 6 किमी के लिए 49.20 लाख की स्वीकृति दे दी है।
विकास कार्यों को मिलेगी गति
विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि शासन में कई दशकों से भीमताल बाईपास मार्ग निर्माण की मांग को जिला योजना से प्रथम चरण में शासन के द्वारा 24 लाख की स्वीकृति दे दी गई है। इसके अतिरिक्त शासन ने भीमताल विधान सभा के लिए विकासखंड रामगढ़ और ओखलकांडा के लिए जिला योजना में 422.80 लाख प्रथम चरण के निर्माण के लिए स्वीकृत किए हैं।
यह भी पढ़ें : शहीद आश्रितों को मिलेगी नौकरी, अपर मुख्य सचिव ने जारी की अधिसूवना
यह भी पढ़ें : दक्षिण अफ्रीका टूर घोटाले में हाई कोर्ट सख्त, इनको जारी किया नोटिस