विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिशन मोटिवेशन एंड कांप्टीशन से सुधरेगी जिले की सरकारी शिक्षा, जानें क्‍या है योजना

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 17 Sep 2019 07:21 PM (IST)

कोटाबाग ब्लॉक में विद्यालयों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की कवायद मिसाल बनकर सामने आई है।

मिशन मोटिवेशन एंड कांप्टीशन से सुधरेगी जिले की सरकारी शिक्षा, जानें क्‍या है योजना
मिशन मोटिवेशन एंड कांप्टीशन से सुधरेगी जिले की सरकारी शिक्षा, जानें क्‍या है योजना

हल्द्वानी, भानु जोशी : जिले के कोटाबाग ब्लॉक में विद्यालयों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की कवायद मिसाल बनकर सामने आई है। मिशन मोटिवेशन एंड कांप्टीशन की सफलता के बाद शिक्षा विभाग इसे जिले के अन्य ब्लॉकों में भी शुरू करने जा रहा है। विभाग के अफसरों के मुताबिक यदि यह अभिनव प्रयोग सफल रहा तो इसे जिला स्तर पर भी अमल में लाया जाएगा। 

वर्ष 2015 में कोटाबाग ब्लॉक में शिक्षा महकमे ने स्कूलों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए मिशन मोटिवेशन एंड कांप्टीशन शुरू किया। जिसके तहत शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की रैंकिंग बनाई जाने लगी। इसी के आधार पर सालभर में एक आयोजन के माध्यम से होनहार शिक्षकों, खिलाडिय़ों व मेधावियों को सम्मानित किया जाने लगा। इस प्रयास से जहां स्कूलों का शैक्षणिक महौल बदला, वहीं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। विभाग के अफसरों ने मिशन की सफलता को देखते हुए इस बार प्रत्येक ब्लॉक से मिशन मोटिवेशन एंड कांप्टीशन का आयोजन करने को कहा है। यदि आशातीत सफलता मिलती है तो इसे जिला स्तर पर भी शुरू किया जाएगा। 

इन उपलब्धियों पर किया जाएगा सम्मानित

ब्लॉक से ऐसे शिक्षकों का चुनाव किया जाएगा जिनके विषय का रिजल्ट बोर्ड परीक्षाओं में सबसे बेहतर रहता है। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ व्यायाम शिक्षक, सर्वश्रेष्ठ डायरी लेखन वाले शिक्षक को भी सम्मान मिलेगा। बोर्ड परीक्षा में सबसे अधिक नंबर लाने वाले छात्र व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को भी सम्मानित किया जाएगा।

खुद के खर्च पर होता है आयोजन

मिशन मोटिवेशन एंड कांप्टीशन के लिए सरकार या शिक्षा विभाग की ओर से कोई बजट उपलब्ध नहीं कराया जाता है। बल्कि संबंधित ब्लॉक के शिक्षक या शिक्षा विभाग के अधिकारी खुद के खर्च पर इसका आयोजन करते हैं।

प्रयोग सफल रहा तो देंगे विस्‍तार 

केके गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल  ने बताया कि कोशिश यही है कि मिशन मोटिवेशन एंड कांप्टीशन को कोटाबाग की तरह अन्य ब्लॉकों में भी सफलता मिले। ब्लॉकों को इसे शुरू कराने के लिए कहा गया है। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो जिला स्तर पर भी मिशन मोटिवेशन एंड कांप्टीशन कराया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।