विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामनगर के गिरिजा देवी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने कोसी नदी में लगाई आस्था की डुबकी

By Trilok RawatEdited By: Rahul Chauhan
Published: Tue, 24 Nov 2026 11:50 AM (IST)

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामनगर के प्रसिद्ध गिरिजा देवी मंदिर में गंगा स्नान मेले का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने पवित्र कोसी नदी में आस्था की डुबकी लगाकर मां गिरिजा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जासं, रामनगर (नैनीताल)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रसिद्ध गिरिजा देवी मंदिर में आयोजित गंगा स्नान मेले के दौरान मंगलवार को श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भोर में सुबह चार बजे से ही भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

श्रद्धालुओं ने पवित्र कोसी नदी में स्नान करने के बाद मां गिरिजा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के प्रधान पुजारी मनोज चंद्र पांडे ने विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई। सुबह के समय मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।

मेले की रौनक के बीच श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में सजी दुकानों से जमकर खरीदारी भी की। भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर समिति के पदाधिकारी और स्वयंसेवक लगातार व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे हुए हैं।

परिसर में श्रद्धालुओं के लिए एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया है। इसके साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं से नदी के गहरे पानी और आसपास के वन क्षेत्र की ओर न जाने की लगातार अपील की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल के लालकुआं में रणसिंघा बजाकर लोकथात महोत्सव का किया आगाज

यह भी पढ़ें- वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की भीड़, होटल फुल; 'कपल सीजन'  जल्द होगा शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।