विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल के लालकुआं में रणसिंघा बजाकर लोकथात महोत्सव का किया आगाज

By Prakash joshiEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 23 Nov 2026 03:42 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिंदुखत्ता, लालकुआं में लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव का रणसिंघा बजाकर शुभारंभ किया। उन्होंने दिवंगत लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों का सम्मान किया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जासं, लालकुआं (नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को करीब पौने तीन बजे बिंदुखत्ता पहुंचे। सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर में आयोजित लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने पुष्पवर्षा की, जबकि छोलिया नृत्य दल ने पारंपरिक अंदाज में उनका अभिनंदन किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया और दिवंगत लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने प्रहलाद सिंह मेहरा के परिजनों का भी स्वागत किया। इस दौरान प्रहलाद सिंह मेहरा के भाई मनोहर मेहरा, पुत्र नीरज मेहरा, कमल मेहरा सहित अन्य परिजनों ने मुख्यमंत्री को कुमाऊं की सांस्कृतिक पहचान रणसिंघा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने रणसिंघा बजाकर महोत्सव की शुरुआत की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा, विधायक डा मोहन बिष्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, शंकर कोरंगा, कमलेश चंदोला, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित नैनीताल जनपद के तमाम जनप्रतिनिधि, नेता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- नैनीताल के रामनगर में बाघ ने जंगल में बकरी चराने गए युवक को बनाया शिकार, शव बरामद

यह भी पढ़ें- नैनीताल के लालकुआं में सात फेरों से पहले दूल्हे का शादी से इनकार, दुल्हन पक्ष ने लगाया दहेज मांगने का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।