Move to Jagran APP

पार्वती-शिव योग में आज विराजित हुए गणपति बप्पा NAINITAL NEWS

सोमवार को शिव-पार्वती योग में भगवान श्रीगणेश विराजमान होंगे। इसी दिन से 10 दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जाएगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 10:29 AM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 05:58 PM (IST)
पार्वती-शिव योग में आज विराजित हुए गणपति बप्पा NAINITAL NEWS
पार्वती-शिव योग में आज विराजित हुए गणपति बप्पा NAINITAL NEWS

हल्द्वानी, जेएनएन : सोमवार को शिव-पार्वती योग में भगवान श्रीगणेश विराजमान होंगे। इसी दिन से 10 दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जाएगा। दस दिन में एक अमृतसिद्धि, दो सर्वार्थ सिद्धि व छह रवि योग रहेंगे। शहर में 20 से अधिक स्थानों पर सार्वजनिक गणेशोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। इस बार गणेशोत्सव अनेक शुभ योगों के साथ मनाया जाएगा। पंडित डॉ. नवीन चंद्र जोशी के अनुसार श्रीगणेश की स्थापना शिव-पार्वती योग में होगी। सोमवार भगवान शिव का, शुक्ल योग माता पार्वती का है। इसके साथ ही कन्या राशि का चंद्रमा रहेगा। यह सभी शुभ योग गणेशजी के साथ रहेंगे। दो व तीन सितंबर को रवि योग, चार को अमृतसिद्धि व रवि योग, पांच को सर्वार्थ सिद्धियोग, छह को रवि योग, आठ को सर्वार्थ सिद्धि योग, 11 व 12 सितंबर को रवि रहेगा। रवि योग में किया कार्य निर्बाध होता है। अमृतसिद्धि योग कार्य सिद्धि देने वाला व सर्वार्थ सिद्धि योग में कार्य का शुभारंभ सफलता देता है।

loksabha election banner

बाइक रैली से किया भक्तों का आह्वान

वैश्य महासभा ने शहर को गणेश महोत्सव का आमंत्रण देने के लिए बाइक रैली निकाली। रामलीला मैदान से शुरू हुई रैली को मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सीओ डीसी ढौंडियाल, महासभा अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई।

पटेल चौक : आराम में मुद्रा में गणपति

ग्रीन सिटी सर्राफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन की ओर से पटेल चौक में आयोजित महोत्सव के लिए कोल्हापुर महाराष्ट्र से 6.5 फीट ऊंची मूर्ति मंगाई गई है। मीडिया प्रभारी संजय राजपूत ने बताया गणपति बप्पा आराम की मुद्रा में बैठे भक्तों को आशीर्वाद देंगे।

रामलीला मैदान : सिंहासन पर होंगे बप्पा

वैश्य महासभा की ओर से रामलीला मैदान में होने वाले आयोजन के लिए दिनेशपुर से 6 फीट ऊंची मिट्टी की मूर्ति मंगाई है। बप्पा सिंहासन पर बैठे रहेंगे। तनुज गुप्ता ने बताया आयोजन पर्यावरण संरक्षण व नशा मुक्ति का संदेश लिए हुए हैं।

रेलवे बाजार : रथ पर सवार रहेंगे गजानन

श्री सनातन धर्म सेवा समिति रेलवे बाजार की ओर से आयोजित गणेशोत्सव के लिए कोल्हापुर से 7.5 फीट ऊंची मूर्ति पहुंची है। अध्यक्ष राम प्रसाद कश्यप ने बताया कि रथ पर विष्णु के विराट अवतार में विराजित गणपति अधर्म व अन्याय का नाश करेंगे।

यह भी पढ़ें : कल से मचेगी गणेश महोत्सव की धूम, अलग-अलग स्वरूप में विराजित होंगे गणपति बप्पा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.