विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बसों में यात्रियों को नशीले पदार्थ खिलाकर लूटने वाले चार अभियुक्‍त गिरफ्तार nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 16 Mar 2020 12:44 PM (IST)

उत्तराखंड उत्तर प्रदेश की बसों में यात्रियों को नशीले पदार्थ खिलाकर लूटने वाले गिरोह का चंपावत पुलिस ने पर्दाफाश किया ...और पढ़ें

बसों में यात्रियों को नशीले पदार्थ खिलाकर लूटने वाले चार अभियुक्‍त गिरफ्तार nainital news
बसों में यात्रियों को नशीले पदार्थ खिलाकर लूटने वाले चार अभियुक्‍त गिरफ्तार nainital news

चम्पावत, जेएनएन : उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश की बसों में यात्रियों को नशीले पदार्थ खिलाकर लूटने वाले गिरोह का चंपावत पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। उनके पास से यात्रियों से चोरी किए गए माबाइल, सामान और नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

नेपाली निवासी युवक को लूटा था जहरखुरानों ने

टनकपुर में पिछले महीने 20 तारीख को नेपाल निवासी लिंबू पुत्र भक्ति लिंबू, पूर्वांचल नेपाल निवासी जहर खुरानों का शिकार हो गया था। वह हरिद्वार से टनकपुर को आ रहा था और रास्ते में जहरखुरानों ने उसे बहला-फुसलाकर नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया था। मामले में टनकपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

चारों आरोपित नेपाल के मूल निवासी

चंपावत के एसपी लोकेश्वर सिंह ने वारदात की छानबीन के लिए टनकपुर पुलिस और एसओजी टीम को निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस व एसओजी ने मुखबिर तंत्र करने के साथ खुद सादे कपड़ों में बसों में सफर करना शुरू किया। इसी दौरान पुलिस टीम को पता चला कि जहरखुरान दिल्ली से हल्द्वानी रूट एवं देहरादून से हल्द्वानी/टनकपुर रूट पर चलने वाली बसों में सफर करने वाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। जिसके बाद टनकपुर रोडवेज से चारों अभियुक्‍तों को गिरफ्तार कर लिया गया। चारो अभियुक्त मूल रूप से नेपाल के निवासी हैं और वर्तमान में हरिद्वार में निवास करते हैं। दो अभियुक्तों के खिलाफ हरिद्वार में और एक के खिलाफ लुधियाना पंजाब में अभियोग पंजीकृत है।

इन अभियुक्‍तों की हुई गिरफ्तारी

  • दिलबहादुर शाही पुत्र मोती शाही निवासी रोला गाविस इस श्रीकोट थाना मूगु जिला मूगु नेपाल उम्र 55 वर्ष
  • विनोद शाही पुत्र धर्म बहादुर शाही निवासी रिमनिया थाना पानमोघाट जिला कालिकोट नेपाल उम्र 33 वर्ष
  • गगन बहादुर शाही पुत्र हंस बहादुर शाही ग्राम भीटा थाना जारकोट जिला बालीकोट नेपाल उम्र 25 वर्ष
  • कविंदर ध्वज पुत्र ध्वज शाही रासकोट क्यूना जिला बालिकोट नेपाल उम्र 33 वर्ष

यह भी पढ़ें : आठ साल बाद बढ़ी कैदियों की मजदूरी, अब तीस की जगह 44 रुपये हो गई न्यूनतम मजदूरी

यह भी पढ़ें : हत्यारोपित ने बैरीकेडिंग तोड़कर पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश की, नदी पार कर नेपाल भागा  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।