Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली बार सीटीआर को मिली World Tiger Day कार्यक्रम की मेजबानी, आज जारी होगा बाघ गणना का विवरण

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sat, 29 Jul 2023 12:15 PM (IST)

    World Tiger Day 2023 पहली बार उत्‍तराखंड के कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) को विश्व बाघ दिवस कार्यक्रम की मेजबानी मिली है। इस बार की थीम बाघ संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी है। आयोजन में 100 अतिविशिष्ट मेहमान भी शामिल होंगे। आज विश्व बाघ दिवस के मौके पर रामनगर के ढिकुली में देश के सभी 53 बाघ अभयारण्यों का परिणाम जारी होगा।

    Hero Image
    World Tiger Day 2023: रामनगर के ढिकुली में देश के सभी 53 बाघ अभयारण्यों का परिणाम जारी होगा।

    जागरण संवाददाता, रामनगर (नैनीताल) : World Tiger Day 2023: विश्व बाघ दिवस के मौके पर आज पता चलेगा कि देश के बाघ अभयारण्यों में कहां इनकी संख्या कितनी बढ़ी और घटी।

    रामनगर के ढिकुली में होने वाली बैठक में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में बाघ गणना का पूरा विवरण जारी होगा। पहली बार कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) को विश्व बाघ दिवस कार्यक्रम की मेजबानी मिली है। इस बार की थीम बाघ संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी है। आयोजन में 100 अतिविशिष्ट मेहमान भी शामिल होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की ओर से हर चार वर्ष में बाघ अभयारण्य और उनके आसपास के क्षेत्रों में बाघों की गणना कराई जाती है। वर्ष 2022 की गणना का परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते नौ अप्रैल को घोषित किया था, जिसमें कुल 3,167 बाघों की मौजूदगी बताई गई। यह आंकड़ा समग्र था।

    इसमें यह नहीं बताया गया कि किस अभयारण्य में कितने बाघ बढ़े और कितने घटे। अब विश्व बाघ दिवस के मौके पर रामनगर के ढिकुली में देश के सभी 53 बाघ अभयारण्यों का परिणाम जारी होगा। इस दौरान एनटीसीए के सदस्य सचिव, डीआइजी, एआइजी, बाघ अभयारण्यों के निदेशक, उपनिदेशक व मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक भी मौजूद रहेंगे।

    comedy show banner