विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुमाऊं ज्वेलर्स के बेटे पर फायरिंग : घटनास्थल पर एसपी सिटी ब्रीफ कर रहे थे और बदमाश पीछे खड़े रहे

By Jagran NewsEdited By: Skand Shukla
Published: Thu, 03 Nov 2022 12:56 PM (IST)

ज्वेलर्स के बेटे पर फायर झोंकने के चंद मिनट बाद ही बदमाशों ने पुलिस को पकड़ने की खुली चुनौती दे ...और पढ़ें

कुमाऊं ज्वेलर्स के बेटे पर फायरिंग : घटनास्थल पर एसपी सिटी ब्रीफ कर रहे थे और बदमाश पीछे खड़े रहे
कुमाऊं ज्वेलर्स के बेटे पर फायरिंग : घटनास्थल पर एसपी सिटी ब्रीफ कर रहे थे और बदमाश पीछे खड़े रहे

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : ज्वेलर्स के बेटे पर फायर झोंकने के चंद मिनट बाद ही बदमाशों ने पुलिस को पकड़ने की खुली चुनौती दे डाली थी। एसपी सिटी राजीव से पूछताछ के बाद घर के बाहर पुलिस कर्मियाें काे ब्रीफ कर रहे थे, वहीं बदमाश बाइक पर कुछ दूरी पर खड़े थे। राजीव की नजर पड़ते ही उसने शोर मचाया तो पुलिस हरकत में आ गई। बदमाशों का पीछा किया गया। लेकिन व हीरो की बाइक छोड़कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने बदमाशों को पहचान कर ली है।

फायर झोंकने वाले बाइक सवार दोनों युवक गामछा ओढे हुए थे। घर के बाहर फायर झोंकने के बाद दोनों एक गली में घुस गए थे। दहशत में राजीव ने कार को भगाकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। वारदात के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। एसपी सिटी ने मौके पर मामले की जानकारी जुटाने के बाद घर के बाहर पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करने के लिए खड़ा किया।

इसी बीच बदमाश उनके पीछे की एक गली के बाहर खड़े थे। राजीव ने दोनों बाइक सवारों को पहचानने के बाद शोर मचाया। हरकत में आए पुलिस कर्मियों ने उनके पीछे दौड़ लगाई। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इसके बाद मुखानी को छोड़कर सर्किल की पुलिस को बुलाया गया। चारों ओर से घेराबंदी की गई। बताया जा रहा है कि बदमाश हीरो बाइक में आए थे। जिसे मुखानी के आसपास छोड़कर भाग गए।

आज बच गया... बैठकर बात कर ले

फायरिंग करने वाले बेखौफ थे। उन्हें किसी का डर नहीं था। राजीव पर झायर झोंकने के बाद उनका दिल नहीं भरा। घटना के कुछ देर बाद ही एक बदमाश ने राजीव को फोन किया और धमकी दी आज बच गया है। बैठकर बात कर लें, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। ज्वेलर्स के अनुसार मनोज अधिकारी उन्हें पहले भी धमका चुका है। उनके भाई की दुकान पर आकर भी धमकी दी जा चुकी है। उन्हें शक है कि उसी ने धमकी दी है।

पंजाब जाकर बढ़ा हौंसला

फायरिंग में जिस आरोपित का नाम सामने आ रहा है। वह कई मामले में जेल जा चुका है। पंजाब जाने के बाद उसके बड़े अपराधियों से संपर्क हो गए। उन्हीं के नाम का रौब दिखाकर वह क्षेत्र में अपनी दहशत फैलाना चाहता है। इसलिए बड़े कारोबारियों को टारगेट कर रहा है।

पुलिस ने की फायरिंग

बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस को भी गोलियां चलानी पड़ गई। पुलिस ने खुद को खतरा भांपते हुए एक दो जगहों पर फायरिंग की। इसका मकसद आरोपितों में डर दिखाना भी था। इसके बावजूद बदमाश पकड़ में नहीं आ सके।

यह भी पढें

हल्द्वानी में देर रात कुमाऊं ज्वेलर्स स्वामी के बेटे पर फायरिंग, लारेंस विश्नोई गैंग से मिली थी धमकी