Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haldwani News: दो लोगों पर गाली-गलौज व मंदिर में बंधक बनाने का आरोप, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच

    By Deep belwalEdited By: riya.pandey
    Updated: Sat, 22 Jul 2023 07:08 PM (IST)

    रामपुर रोड वार्ड नंबर 53 निवासी भुवन चंद्र तिवारी ने दो लोगों पर गाली-गलौज व उन्हें मंदिर के अंदर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।21 जुलाई की रात साढ़े आठ बजे वह सार्वजनिक मंदिर में शैलेंद्र सिंह देउ के साथ पूजा कर रहे थे। इसी बीच महाकाली बैंक्वेट हाल के पास रहने वाले पूरन तिवारी और महेश तिवारी आ गए।

    Hero Image
    गाली-गलौज करने व मंदिर में बंधक बनाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: रामपुर रोड वार्ड नंबर 53 निवासी भुवन चंद्र तिवारी ने दो लोगों पर गाली-गलौज व उन्हें मंदिर के अंदर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    भुवन का कहना है कि 21 जुलाई की रात साढ़े आठ बजे वह सार्वजनिक मंदिर में शैलेंद्र सिंह देउ के साथ पूजा कर रहे थे। इसी बीच महाकाली बैंक्वेट हाल के पास रहने वाले पूरन तिवारी और महेश तिवारी आ गए। मंदिर में आने पर उन्हें गालियां दी और दोनों को मंदिर के अंदर ताला लगाकर बंद कर दिया। मंदिर पर अपना अधिकार बताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शोर करने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मंदिर में पहुंची। ताला तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। घटना का वीडियो लोगों ने अपने मोबाइल में बनाई है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है।