Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हल्द्वानी की प्रसिद्ध मनोरोग विशेषज्ञ डॉ नेहा शर्मा का निधन, लोग स्तब्ध

    By Prashant MishraEdited By:
    Updated: Sat, 24 Apr 2021 11:38 AM (IST)

    डॉ. शर्मा अस्थमा और साइनोसाइटिस की मरीज थीं। बुधवार को उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सीने का सीटी कराया था तो बिल्कुल सामान्य था। सीने में किसी तरह का कोई संक्रमण नहीं था। उनको आईसीयू में रखा गया था।

    Hero Image
    32 वर्षीय डॉ. शर्मा की दो घंटे के भीतर मौत हो गई।

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : मनसा स्वास्थ्य क्लीनिक की डॉ. नेहा शर्मा की शुक्रवार को सेंट्रल हास्पिटल में मृत्यु हो गई। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा शर्मा की तबियत बुधवार को बिगड़ी थी। परिजनों ने उनको सेंट्रल हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीबी एवं सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय सिंह ने बताया कि डॉ. शर्मा अस्थमा और साइनोसाइटिस की मरीज थीं। बुधवार को उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सीने का सीटी कराया था तो बिल्कुल सामान्य था। सीने में किसी तरह का कोई संक्रमण नहीं था। उनको आईसीयू में रखा गया था। ऑक्सीजन सेचुरेशन बृहस्पतिवार को 99 प्रतिशत था। शुक्रवार को ऑक्सीजन सेचुरेशन 93 पहुंच गया था। इसके बाद दोबारा सीटी कराया गया तो फेफड़ों में 90 प्रतिशत तक निमोनिया हो चुका था।

    उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया मगर 32 वर्षीय डॉ. शर्मा की दो घंटे के भीतर मौत हो गई। डॉ. सिंह ने बताया कि शनिवार को ऑक्सीजन लगाकर घर पर रहने की सलाह देने के साथ ही अस्पताल से छुट्टी करने के बारे में सोच रहे थे। दो दिन में ही उनकी स्थिति बिगड़ गई। बुखार, खांसी या जुकाम नहीं था। डॉ. शर्मा की कोविड की जांच नहीं हुई थी।

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें