विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑपरेशन के दौरान पित्‍ताशय की नश कटने से महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 21 Feb 2020 03:47 PM (IST)

काशीपुर में उपचार के दौरान महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने निजी अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। सूचना पर ...और पढ़ें

ऑपरेशन के दौरान पित्‍ताशय की नश कटने से महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
ऑपरेशन के दौरान पित्‍ताशय की नश कटने से महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

काशीपुर, जेएनएन : काशीपुर में उपचार के दौरान महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने निजी अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर आक्रोशित परिजन शांत हुए। परजिनों का आरोप है कि डॉक्‍टर की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई। परिजनों ने डॉक्‍टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ऑपरेशन कर पित्‍ताशय से निकाली गई थी पथरी

काशीपुर की बांसफोडान चौकी के मोहल्ला महेशपुरा निवासी 32 साल की महिला का विवाह अलीगंज मुरादाबाद में हुआ है। महिला को पित्ताशय में पथरी की शिकायत के चलते दो माह पूर्व  कुंडा थाने की मंडी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढेला पुल के निकट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उस वक्त अस्पताल के चिकित्सक द्वारा महिला की पथरी तो निकाल दी लेकिन ऑपरेशन के दौरान पित्ताशय की नस कट गई।

पित्‍ताशय की नश कटने से हालत नाजुक

ऑपरेशन के बाद घर आने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे दोबारा 25 जनवरी को उक्त अस्पताल में ले गए। हालत नाजुक देख चिकत्सक ने उसे 25 जनवरी को आईसीयू में भर्ती करा दिया। शुक्रवार की तड़के महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा काटा। परिजन चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाई की मांग कर रहे थे। अस्पताल में बवाल की सूचना मिलने पर मंडी चौकी पुलिस मौके पर गई। पुलिस कर्मी द्वारा समझाने पर परिजन शांत हुए और शव को लेकर अलीगंज ले गए। बताया जा रहा है कि आरोपित चिकित्सक और महिला के परिजनों के बीच समझौता वार्ता जारी है।

यह भी पढ़ें : कुमाऊं बन रहा नवजातों की कब्रगाह, एक माह में दस से अधिक नवजात मिले 

यह भी पढ़ें : एंटी करप्शन कोर्ट ने रिश्वतखोर प्रधानाचार्य को पांच साल की कैद सुनाई, 20 हजार जुर्माना लगाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।