विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Covid-19 : पहले देश की हिफाजत किए अब कोरोना वाॅरियर्स बनकर मदद कर रहे पूर्व सैनिक

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 21 Apr 2020 09:30 AM (IST)

देश की हिफाजत करने के बाद अब पूर्व सैनिक कोरोना के संक्रमण काल में वारियर्स बनकर सेवा दे रहे हैं। ...और पढ़ें

Covid-19 : पहले देश की हिफाजत किए अब कोरोना वाॅरियर्स बनकर मदद कर रहे पूर्व सैनिक
Covid-19 : पहले देश की हिफाजत किए अब कोरोना वाॅरियर्स बनकर मदद कर रहे पूर्व सैनिक

हल्द्वानी, जेएनएन : देश की हिफाजत करने के बाद अब पूर्व सैनिक कोरोना के संक्रमण काल में वारियर्स बनकर सेवा दे रहे हैं। अलग-अलग पूर्व सैनिक विभिन्न तरीकों से सरकार के साथ ही जरूरतों को राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं। कोई पीएम-सीएम केयर फंड में हाजारों-लाखों का दान कर रहा है, तो काई जरूरतमंदों में राशन का वितरण कर लोगों को जागरूक कर रहा है।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन आरएस धपोला ने बताया कि रिटायर्ड ब्रिगेडियर हरि मोहन पंत भीमताल के निर्धन परिवारों को राशन वितरित कर रहे हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही वैलनेस सेंटर का संचालन कर रहे हैं। रिटायर्ड डॉ. ब्रिगेडियर पीएस भंडारी पूर्व सैनिकों व आश्रितों को लॉक डाउन की अवधि में चिकित्सा सलाह दे रहे हैं। ले कर्नल डॉ. जीसी मिश्रा ने पीएम केयर फंड में एक लाख रुपये व मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 हजार रुपये का योगदान किया है। कैप्टन डॉ. सुशील शर्मा एनजीओ अग्रणी के सलाहकार के रूप में नैनीताल व चम्पावत के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं दे रहे हैं।

पूर्व सैनिक लीग के जिलाध्यक्ष मेजर बीएस रौतेला जिले के पूर्व सैनिकों, आश्रितों व वीर नारियों को मदद पहुंचाने के साथ ही पीएम केयर फंड के लिए सहयोग राशि जुटा रहे हैं। पूर्व नौ सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला ने 62 सदस्यों से धनराशि जुटाकर पीएम केयर फंड में 2.66 लाख रुपये का सहयोग दिया है। पूर्व ऑनरेरी कैप्टन कृपाल सिंह कोरंगा व पूर्व ऑनरेरी कैप्टन लाल सिंह नेगी कमलुवागांजा क्षेत्र में जरूरतमंदो को राशन आदि राहत सामग्री बांट रहे हैं। पूर्व ऑनरेरी सूबेदार मेजर नवीन चंद्र पोखरियाल रामनगर क्षेत्र के गरीबों को राहत सामग्री दे रहे हैं। पूर्व नायब सूबेदार बीडी पांडे ने लॉकडाउन में बेरोजगारी से परेशान हल्दूचौड़ क्षेत्र के 150 परिवारों को राशन वितरण व पीएम केयर फंड में 11 हजार रुपये का योगदान किया।

पूर्व ऑनरेरी नायब सूबेदार पूरन सिंह मेहरा ने पीएम राहत काेष में 11 हजार रुपये का सहयोग किया। पूर्व पैटी आफिसर आनंद सिंह ठठोला ने बरेली रोड स्थित वृद्धा आश्रम व राजपुरा रोड स्थत कुष्ठ आश्रम में राशन वितरण के अलावा कोरोना वायरस क संक्रमण से रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया। पूर्व लांस नायक भुवन सिंह डंगवाल ने रामनगर के पम्पापुरी, भरतपुरी, दुर्गापूरी व पीडब्लूडी कालोनी में गरीब परिवारों को राशन व रोजमर्रा की वस्तुएं बांटी है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन आरएस धपोला ने संक्रमण काल में कोरोना वारियर्स बने पूर्व सैनिकों की सूची जिलाधिकारी को भी भेजी है।

यह भी पढें

डीआइजी जगत राम जोशी ने कोरोना से जंग के साथ जवानों का बढ़ाया मनोबल

कर्फ्यू जोन बनभूलपुरा में सड़क किनारे खड़ी कार अचानक धू-धू कर जल उठी

नेता प्रतिपक्ष ने दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को प्रदेश सरकार से लाने की मांग की

चावल, आटे के कट्टे पर नहीं दर्ज था एमआरपी, टैग, सात दुकानदारों को नोटिस

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।