Move to Jagran APP

pithiragarh by election कांग्रेस के कुंजवाल तो भाजपा से भूपेश ने टटोली जनता की नब्ज

25 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए अब चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। राजनैतिक दलों ने तमाम बड़े नेताओं को चुनाव मैदान में उतार दिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 05:56 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 05:56 PM (IST)
pithiragarh by election कांग्रेस के कुंजवाल तो भाजपा से भूपेश ने टटोली जनता की नब्ज
pithiragarh by election कांग्रेस के कुंजवाल तो भाजपा से भूपेश ने टटोली जनता की नब्ज

पिथौरागढ़, जेएनएन : 25 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए अब चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। राजनैतिक दलों ने तमाम बड़े नेताओं को चुनाव मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को तो भाजपा ने शनिवार को बड़ी जनसभाओं का ऐलान किया है।

loksabha election banner

गुरुवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने पार्टी के प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती के साथ नगर में जनसम्पर्क किया। पितरौटा में सभा आयोजित कर उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में जो विकास कार्य हुए हैं उन्हें पूर्व विधायक मयूख महर ने अपनी ही सरकार से संघर्ष कर पूरा करवाया है। जनता इस बार विकास के मुद्दे पर मतदान करेगी। प्रदेश महामंत्री ने खाती ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी अंजू लुंठी की जीत तय है। इस दौरान मनोज ओझा, आनंद पांडे, भाष्कर भट्ट, सुभाष पांडे, पदमा बिष्ट, दीपक तिवारी, अनिल जोशी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा की 20 से अधिक टोलियों ने अलग-अलग जनसभाएं की। वरिष्ठ नेता भूपेश पंत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नगर में तमाम जगहों पर जनसम्पर्क किया। छोटी-छोटी सभाओं में दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत के कार्यों को मतदाताओं के सामने रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि अगले दो वर्षो में पिथौरागढ़ में तमाम विकास कार्यो का खाका खींचा गया है। पार्टी प्रत्याशी चंद्रा पंत ने पुराना बाजार मे सभा की। बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिवंगत वित्त मंत्री ने जिले के विकास के लिए तमाम विकास कार्य किए। अब उन कार्यों को आगे बढ़ानेे की जिम्मेदारी उनकी है। उन्होंने कहा कि जन सहयोग से पिथौरागढ़ का विकास तेज किया जाएगा। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, चंद्र प्रकाश खत्री, सरफराज अहमद सहित तमाम लोगों ने विचार रखे।

सपा प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए कहा कि राज्य गठन के 19 वर्षो बाद भी लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस की सरकारें जिम्मेदार हैं। वरिष्ठ नेता एसके राय ने कहा कि पार्टी अब मजबूत विकल्प के साथ चुनाव मैदान में है। इस दौरान रमेश बिष्ट, मनोज सनयाल सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : बागेश्वर के जिला पंचायत उपाध्यक्ष का मामला हाई कोर्ट पहुंचा

यह भी पढ़ें : हरदा ने कहा, पिथौरागढ़ उपचुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का जनता के पास मौका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.