कांग्रेस के हाथ ने बहुत पीया है आपका खून: दुष्यंत कुमार गौतम
हल्द्वानी में आयोजित सम्मेलन में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस पर तीखे वार किए साथ ही लोगों से भाजपा पर भरोसा करने की अपील की।
हल्द्वानी, [जेएनएन]: भारतीय जनता पार्टी का दलित स्वाभिमान सम्मेलन नैनीताल जनपद के दमुवाढूंगा के अंबेडकर मैदान में आयोजित हुआ। इसमें भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि आजादी के बाद 70 साल तक कांग्रेस के हाथ ने आपका खून पीया है। अब मत पीने दीजिए।
दुष्यंत कुमार गौतम ने सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार आपके लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं ला रही हैं, लेकिन आपको उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जानते हैं ऐसा क्यों? इसलिए कि राज्य में रिश्वतखोर कांग्रेस की सरकार है।
पढ़ें: एनडी तिवारी बोले; कमाल है कि अभी तक काशीपुर जिला नहीं बना, हरीश से बात करुंगा
उन्होंने आगे कहा कि जब तक इसे नहीं हटाएंगे, तब तक आपको इन योजनाओं का लाभ नहीं हासिल करने में बहुत अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
पढ़ें: रीता बहुगुणा पर सरिता आर्य की फिसली जुबां, कह गई ऐसा...
इस मौके पर बुलंदशहर के सांसद भोल सिंह ने भी मोदी सरकार की योजनाओं का बखान किया और कहा कि राज्य में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए आपको आगे आना होगा।