Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Durga Puja 2022: नैनीताल में दूर्गा पूजा महोत्सव कल से, रक्षा राज्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, 2 साल बाद होगा आयोजन

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
    Updated: Fri, 30 Sep 2022 06:43 PM (IST)

    Durga Puja 2022 महोत्सव के अंतर्गत बंगाल से आए कलाकारों ने माता की मूर्ति तैयार कर नयना देवी मंदिर परिसर में स्थापित कर दी है। इस दौरान समस्त धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

    Hero Image
    Durga Puja 2022: फ्लैट्स मैदान पर दुकानें लग गई हैं।

    जागरण संवाददाता, नैनीताल : सर्वजनिन दूर्गा पूजा कमेटी की ओर से शनिवार को शहर में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हो रहा है, जिसका अायोजन पांच अक्टूबर तक चलेगा। महोत्सव के अंतर्गत बंगाल से आए कलाकारों ने माता की मूर्ति तैयार कर नयना देवी मंदिर परिसर में स्थापित कर दी है। इस दौरान समस्त धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा होगा कार्यक्रम

    दुर्गा पूजा कमेटी के मुख्य संयोजक त्रिभुवन फर्त्याल ने बताया कि कोविड काल में लॉकडाउन के दो साल बाद महोत्सव इस बार धूम धाम से मनाया जाएगा। शनिवार को महोत्सव का शुभारंभ शनिवार सुबह 8.30 बजे महिलाओं की कलश यात्रा से होगा, जिसके बाद मंदिर परिसर में षष्ठी पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व संध्या आरती होगी। रविवार को सप्तमी पूजा, पुष्पांजलि, सुंदरकांड, देवी भोग, संध्या आरती व अर्धरात्रि पूजा तीन अक्टूबर को महाअष्टमी पूजन, देवीभोग, पुष्पांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संधिपूजा, संध्या आरती, व दीपदान, चार अक्टूबर को महानवमी पूजा, पुष्पांजलि, हवनयज्ञ, कन्यापूजन, भंडारा व संध्या आरती पांच अक्टूबर को महादशमी पूजा, दर्पण विसर्जन, देवी वरण, मूर्ति विसर्जन, शांति जल व विजया सम्मेलन किया जाएगा।

    आधी रात को प्रतिमा की स्थापना

    आयोजक संस्था के शिवशंकर मजुमदार के अनुसार शुक्रवार आधी रात को मां दुर्गा व अन्य मूर्तियों को नयना देवी परिसर स्थित मंडप में विधि विधान से प्रतिष्ठापित किया जाएगा। शनिवार शाम से भक्तजन दर्शन कर सकते हैं। महोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। फ्लैट्स मैदान पर दुकानें लग गई हैं।

    सांसद भट्ट करेंगे मेले का शुभारंभ

    पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट शनिवार को डीएसए पार्किंग पर मुख्य मंच पर अपराह्न 3.30 बजे महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ विधायक सरिता आर्य भी कार्यक्रम में मौजूद होंगी। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आयोजन की तैयारियों में अध्यक्ष चंदन कुमार दास, सचिव नरदेव शर्मा, सचिव वित्त राकेश कुमार, तृप्ति गुहा मजुमदार, सुमन साह, दिनेश भट्ट, शंकर गुहा मजुमदार, उमेश मिश्रा, मंजू रौतेला, सरस्वती खेतवाल, आशीष वर्मा, दीप गुरुरानी, विनोद पंत आदि जुटे हैं।

    तिथिवार कार्यक्रम पर नजर

    1 अक्टूबर : महोत्सव का शुभारंभ सुबह 8.30 बजे, महिलाओं की कलश यात्रा, मंदिर परिसर में षष्ठी पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व संध्या आरती

    2 अक्टूबर : सप्तमी पूजा, पुष्पांजलि, सुंदरकांड, देवी भोग, संध्या आरती व अर्धरात्रि पूजा

    3 अक्टूबर : महाअष्टमी पूजन, देवीभोग, पुष्पांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संधिपूजा, संध्या आरती व दीपदान

    4 अक्टूबर : महानवमी पूजा, पुष्पांजलि, हवनयज्ञ, कन्यापूजन, भंडारा व संध्या आरती

    5 अक्टूबर : महादशमी पूजा, दर्पण विसर्जन, देवी वरण, मूर्ति विसर्जन, शांति जल व विजया सम्मेलन