विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल ने बनाया रिकॉर्ड, 13 माह में निपटाए 32 हजार मामले

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:39 AM (GMT+05:30)

नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल ने 13 माह के कार्यकाल में 37 हजार में से 32 हजार राजस्व मामलों का निस्तारण कर रिकॉर्ड बनाया।

आईएएस ललित मोहन रयाल। फाइल फोटो

आईएएस ललित मोहन रयाल। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

किशोर जोशी, नैनीताल। लेखक, साहित्यकार और 2011 बैच के आईएएस ललित मोहन रयाल ने 13 माह के कार्यकाल में प्रशासन को आम आदमी के करीब लाते हुए उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया। उन्होंने वर्षों से लंबित 37 हजार राजस्व मुकदमों में से 32 हजार का निस्तारण कर रिकॉर्ड कायम किया।

अब 2018 बैच के आईएएस अंशुल सिंह के सामने प्रशासन और आम आदमी के बीच बनी इस नजदीकी को बरकरार रखने, विकास को गति देने और जिले में स्वतंत्र व निष्पक्ष विधानसभा चुनाव कराने की चुनौती है।

जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल चुनाव के दौरान सियासी बवंडर और हाईकोर्ट के तल्ख तेवरों के बीच सरकार ने सरल व ईमानदार छवि के ललित मोहन रयाल को जिलाधिकारी बनाया। उन्होंने 14 अक्टूबर 2025 को कार्यभार संभाला। इससे पहले वह मुख्यमंत्री के अपर सचिव थे।

12 अक्टूबर 2025 के बड़े प्रशासनिक फेरबदल में तत्कालीन डीएम वंदना को कृषि एवं उद्यान विभाग का महानिदेशक बनाया गया और उनकी जगह रयाल को नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यभार संभालते ही उन्होंने सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने, अंतिम पात्र तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और सभी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को अपनी प्राथमिकता बताया।

जनवरी से उन्हें सचिव स्तर पर पदोन्नति की मंजूरी भी मिल गई

नैनीताल: डीएम रयाल के कार्यकाल में अक्टूबर 2025 से 31 मार्च तक जिले की नौ तहसीलों में 7,311 विरासतन मामलों में 22,190 परिवारों की भूमि पर विरासतन दर्ज किया गया।

ग्रामीण क्षेत्र में 2,543 जन्म और 1,920 मृत्यु प्रमाण पत्र, शहरी क्षेत्र में 3,660 जन्म और 1,941 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए, ग्रामीण में जीरो पेंडेंसी रही। जून में डीएम के निर्देश पर निजी स्कूलों में अतिरिक्त शुल्क वसूली पर रोक लगी, परीक्षा शुल्क अधिकतम 600 रुपये और टीसी शुल्क सिर्फ 1 रुपया तय किया गया।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

नैनीताल: हाल ही में हल्द्वानी में पूर्व सैनिक से सीमांकन के नाम पर 50 हजार मांगने के आरोप में राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र को तत्काल निलंबित किया। पटवारियों के बहिष्कार के बाद डीएम ने अमीन की रिपोर्ट से जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनाने का निर्णय लिया, ताकि छात्रों को दिक्कत न हो

अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई

31 अक्टूबर को रामनगर के पुछड़ी में 81 अवैध ढांचे ध्वस्त कर 4-5 हेक्टेयर वन भूमि मुक्त कराई। रयाल ने फील्ड में जाकर मामलों का निस्तारण किया। गौला के 431 और नंधौर के 50 समेत कुल 481 खनन वाहनों का स्वामित्व हस्तांतरण पूरा कराया, मृतक मालिकों के आश्रितों को भी राहत मिली।

विकास को मिली रफ्तार

नैनीताल: रयाल ने 10.5 किमी कैंची धाम बाईपास के लिए 21.81 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दिलाई। पूरे कार्यकाल में रयाल ने डीएम कार्यालय व आम आदमी के बीच की दूरी को बहुत हद तक पाट दिया।

ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल से तीन मौतें व दर्जनों लोगों के बीमार होने के मामले में जल संस्थान व पेयजल निगम के आधा दर्जन अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति की तो शासन ने तत्काल कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें- नैनीताल में गेंदे की खेती का दबदबा, दिल्ली से पंजाब तक फैली सुगंध... करीब दो करोड़ का सालाना टर्नओवर

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड हाईकोर्ट का फैसला, नैनीताल में अब बिना लाइसेंस नहीं बिकेंगे भुट्टे और स्वीट कॉर्न

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।