विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

coronavirus : डीएलएड की प्रवेश परीक्षा निरस्त, 29 शहरों के 123 केंद्रों पर होनी थी परीक्षा

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 21 Mar 2020 10:45 AM (IST)

प्रदेश में 30 मार्च को होने वाली डीएलएड की प्रवेश परीक्षा के साथ ही 23 मार्च को मूल्यांकन से पूर्व होने वाली बैठक पर भी कोरोना का साया पड़ा है।

coronavirus : डीएलएड की प्रवेश परीक्षा निरस्त, 29 शहरों के 123 केंद्रों पर होनी थी परीक्षा
coronavirus : डीएलएड की प्रवेश परीक्षा निरस्त, 29 शहरों के 123 केंद्रों पर होनी थी परीक्षा

रामनगर, जेएनएन : प्रदेश में 30 मार्च को होने वाली डीएलएड की प्रवेश परीक्षा के साथ ही 23 मार्च को मूल्यांकन से पूर्व होने वाली बैठक पर भी कोरोना का साया पड़ा है। शासन के निर्देश पर परीक्षा और बैठक निरस्त कर दी गई है। फिलहाल इस बारे में कोई नई तिथि घोषित नहीं हुई है। परीक्षा की संशोधित तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा डीएलएड प्रवेश परीक्षा 30 मार्च को कराई जानी थी। छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। प्रदेश से कुल 42174 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। यह परीक्षा 29 शहरों केे 123 केंद्रों मेें होनी थी। परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम एवं बचाव को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक परीक्षा स्थगित की जा रही है। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन को लेेकर 23 मार्च को रामनगर में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक भी निरस्त कर दी गई है। बैठक व परीक्षा की संशोधित तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

यह भी पढ़ें : देवस्थानम अधिनियम के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची गंगोत्री मंदिर समिति 

यह भी पढ़ें : लंदन से लौटे युवक का लिया सैंपल, रिपोर्ट निगेटिव,होम कोरेंटनाइन में रहेगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।