कार्बेट के ढिकाला जोन में सफारी पर कड़े नियम, पर्यटकों को मानने होंगे ये चार नियम
कार्बेट पार्क के ढिकाला पर्यटन जोन में पर्यटकों की सफारी पर नियमों का कड़ा पहरा लगाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर जिप्सी बैन करने और मोबाइल फोन प्रतिबंधित करने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं ताकि वन्यजीवों को कोई परेशानी न हो।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रामनगर। कार्बेट पार्क के ढिकाला पर्यटन जोन में पर्यटकों से नियमों का पालन कराने के लिए पहरा लगाया गया है। इसके लिए कर्मचारी पर्यटकों पर नजर रख रहे हैं।
कार्बेट प्रशासन नियमों की अनदेखी करने पर जिप्सी मालिक के विरुद्ध एक सप्ताह से 15 दिन तक वाहन बैन करने की कार्रवाई भी करता है। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों पर सफारी में मोबाइल फोन भी प्रतिबंधित किया गया है।
जिप्सियों की निगरा
इस पर्यटन सत्र से ढिकाला में कार्बेट के कर्मचारियों की ओर से सफारी पर जाने वाली जिप्सियों की निगरानी की जा रही है ताकि एक ही क्षेत्र में पर्यटकों का जमावड़ा न हो।
कार्बेट पार्क के वार्डन बिंदर पाल ने बताया कि ढिकाला में विभागीय जिप्सी से कर्मचारी सफारी रूट पर गश्त करते हैं। कई बार ड्रोन से भी सफारी रूटों की औचक निगरानी की जाती है।
इन नियमों का रखना होगा ध्यान
- नियमों के तहत चालक तेज गति (स्पीड) में जिप्सी न चलाएं।
- वन्यजीवों को देखने के लिए एक निश्चित दूरी बनाए रखें और उन्हें कुछ भी खाने-पीने को न दें।
- साथ ही, जंगल में जिप्सी से नीचे न उतरें, शोर-शराबा न करें और कोई शस्त्र जंगल में न ले जाएं।
- सफारी में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध। इस निगरानी का उद्देश्य यही है कि पर्यटक जंगल में नियमों का पालन करते हुए सफारी करें जिससे वन्यजीवों को कोई परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें- अब कार्बेट के गिद्धों की उड़ान पर सेटेलाइट की नजर, लगेंगे Satellite Tag