विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पर्यटकों से गुलजार हुआ कार्बेट पार्क का ढिकाला जोन, नाइट स्टे कर सकेंगे सैलानी

Published: Sun, 15 Nov 2026 08:38 AM (GMT+05:30)

पांच महीने बंद रहने के बाद 15 नवंबर से कार्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला व दुर्गादेवी पर्यटन जोन पर्यटकों के ...और पढ़ें

कार्बेट पार्क में नाइट स्टे व रात्रि विश्राम 15 जून से पर्यटकों के लिए बंद था। Jagran

कार्बेट पार्क में नाइट स्टे व रात्रि विश्राम 15 जून से पर्यटकों के लिए बंद था। Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामनगर। पांच महीने बंद रहने के बाद 15 नवंबर से कार्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला व दुर्गादेवी पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए खुल गया है। इसी के साथ ही कार्बेट पार्क के ढिकाला, बिजरानी, ढेला व झिरना पर्यटन जोन में वन विश्राम गृह में नाइट स्टे भी शुरू हो गया।

ढिकाला में पर्यटक डे कैंटर सफारी व दुर्गादेवी में जिप्सी सफारी कर सकेंगे। पहले दिन विधायक दीवान सिंह बिष्ट व कार्बेट के निदेशक साकेत बडोला ने पूजा अर्चना के बाद सुबह साढ़े छह बजे फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों को ढिकाला के लिए रवाना किया।

सुबह की पाली में तीन कैंटर से लगभग 64 पर्यटक सफारी के लिए  गए। सफारी मार्गों को पहले ही दुरुस्‍त किया जा चुका है। मानसून के चलते कार्बेट पार्क में नाइट स्टे व रात्रि विश्राम 15 जून से पर्यटकों के लिए बंद था।

यह भी पढ़ें- कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. साकेत बडोला ने दिया इस्तीफा, शासन को भेजा

यह भी पढ़ें- कार्बेट-राजाजी में फुल डे सफारी की तैयारी, पर्यटक सुबह से शाम तक करेंगे जंगल की सैर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।