विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब कार्बेट के गिद्धों की उड़ान पर सेटेलाइट की नजर, लगेंगे Satellite Tag

Published: Sun, 22 Nov 2026 02:54 PM (IST)

कार्बेट टाइगर रिजर्व में शिकारी पक्षियों का सर्वे किया जाएगा, जिसमें तीन गिद्धों को सैटेलाइट टैग लगाए जाएंगे।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जासं, रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व में शिकारी पक्षियों का सर्वे किया जाएगा। साथ ही तीन गिद्ध ( वल्चर) में सैटेलाइट टैग भी लगाया जाएगा। सर्वे में कार्बेट विश्व प्रकृति निधि संस्था की तकनीकी व मैनुअल मदद लेगा।

जंगल के पारिस्थतिकी तंत्र को संतुलित, स्वच्छ व स्वस्थ बनाए रखने में शिकारी पक्षियों चील, बाज, गिद्ध, उल्लू, की भूमिका महत्वपूर्ण है।

इसी के तहत कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. साकेत बडोला ने दो साल पूर्व शिकारी पक्षियों के संरक्षण व उनका डेटा एकत्र करने के लिए एक चार वर्षीय प्रोजेक्ट बनाया था। जिसके तहत पिछले वर्ष राजाजी टाइगर रिजर्व व कार्बेट टाइगर रिजर्व में एक-एक गिद्ध में सर्वे के लिए सेटेलाइट लगाया था। जो देहरादून व नेपाल की सीमा तक गए थे।

तब सर्वे में कार्बेट में घौंसले बनाकर रह रहे नौ प्रजाति के शिकारी पक्षी मिले थे। गिद्धों की प्रजाति ज्यादा संकट में होने की वजह से उनके संरक्षण को गिद्धों की निगरानी के लिए उनमें सैटेलाइट लगाया था। इस बार फिर कार्बेट के जंगल में नये सिरे से शिकारी पक्षियों का सर्वे किया जाएगा।

अगले सप्ताह से ढेला व झिरना क्षेत्र से रेड हेडेड वल्चर, इजीप्शन वल्चर व व्हाइट बैक्ड वल्चर को पकड़कर उनमें अलग-अलग सेटेलाइट टैग किया जाएगा। इसके अलावा जंगल में सर्वे कर देखा जाएगा कि जो शिकारी प्रजाति के पक्षी पिछले वर्ष दिखे थे, वह अभी भी यहीं है या फिर कोई नई प्रजाति आई है। यह सभी तथ्य जुटाए जाएंगे। इसके बाद दो वर्ष और सर्वे होगा।

यह होता है सैटेलाइट टैग

रामनगर: सैटेलाइट टैग एक छोटा इलेक्ट्रानिक उपकरण है, जो रेडियो सिग्नल के माध्य से डेटा भेजता है। इसका उपयोग किसी जीव या वस्तु की सटीक लोकेशन, गति को ट्रैक करने के लिए किया जाता है।

सैटेलाइट टैग करने के बाद तीनों गिद्धों को डेढ़ साल तक ट्रैक करेंगे। वे कौन से क्षेत्र में जा रहे हैं, ज्यादा समय कहां बीताते हैं, कहां घौंसला बनाते हैं। यह डेटा जुटाकर उनके संरक्षण के लिए काम होगा। पिछले वर्ष कार्बेट से सैटेलाइट टैग किया गिद्ध देहरादून के पास विकासनगर के समीप गया था। पता चला कि उस क्षेत्र में काफी पक्षी आते हैं, लेकिन वहां बिजली की लाइनें होने से पक्षियों को खतरा बना था। ऊर्जा निगम से की बात की गई तो उन्होंने उस क्षेत्र में दो किलोमीटर की बिजली की लाइन को इंसुलेसन कर दिया था। - डा. साकेत बडोला, निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर

यह भी पढ़ें- पर्यटकों से गुलजार हुआ कार्बेट पार्क का ढिकाला जोन, नाइट स्टे कर सकेंगे सैलानी

यह भी पढ़ें- कार्बेट-राजाजी में फुल डे सफारी की तैयारी, पर्यटक सुबह से शाम तक करेंगे जंगल की सैर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।