विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हल्‍द्वानी के 39 और लोगों में डेंगू की पुष्टि, 827 पहुंचा डेंगू मरीजों का आंकड़ा NAINITAL NEWS

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 14 Sep 2019 11:23 AM (IST)

डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 39 ...और पढ़ें

हल्‍द्वानी के 39 और लोगों में डेंगू की पुष्टि, 827 पहुंचा डेंगू मरीजों का आंकड़ा NAINITAL NEWS
हल्‍द्वानी के 39 और लोगों में डेंगू की पुष्टि, 827 पहुंचा डेंगू मरीजों का आंकड़ा NAINITAL NEWS

हल्द्वानी, जेएनएन : डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 39 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक 877 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. बलबीर के अनुसार, एसटीएच में दो, बेस अस्पताल में 25 और निजी पैथोलॉजी लैब में 12 मरीजों में डेंगू एलाइजा की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इस समय शहर के सरकारी व निजी अस्पतालों में 60 मरीज भर्ती हैं। अब तक 827 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो गई है। इनमें से 767 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा 167 मरीजों को निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इन मरीजों का डेंगू कार्ड टेस्ट पॉजिटिव है।

मरने वालों की जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग

अब तक डेंगू बुखार से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से अधिकांश मरीजों की एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव थी। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग डेंगू से मौत होने की पुष्टि नहीं कर रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर पर इन मौत के कारणों की जांच की जा रही है। इसके लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कई अस्पतालों में मरीजों की रिपोर्ट की जांच की।

एसीएमओ डॉ. पंत ने चलाया जागरूकता अभियान

एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में शुक्रवार को व्यापक जागरूकता अभियान चला। मुखानी क्षेत्र में फॉगिंग करने के साथ ही स्प्रे किया गया। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया गया। डॉ. पंत ने बताया कि शनिवार को बड़ी मस्जिद के पास जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाएगा।

होम्योपैथी शिविर में दी निश्शुल्क दवाइयां 

डेंगू से बचाव के लिए शहर के लोग भी आगे आ रहे हैं। होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. एसके शर्मा की ओर से होम्यो चैंबर तिकोनिया में डेंगू से बचाव के लिए निश्शुल्क ड्रॉप पिलाई जा रही हैं। साथ ही वह लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण में अस्पताल और कंपनी दोनों लापरवाह, छापामारी में खुलासा

यह भी पढ़ें : 12 किलोमीटर पैदल चलकर डीएम सविन बंसल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्‍याएं