Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सीआइडी इंस्पेक्टर नवीन का निधन, बेटी ने दी मुखाग्नि, ऑस्‍ट्रेलया से बेटे ने वीडियो कॉल कर किया अंतिम दर्शन

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Thu, 23 Jan 2020 09:10 AM (IST)

    सीआइडी सेक्टर हल्द्वानी में तैनात निरीक्षक नवीन चंद्र जोशी का बुधवार की सुबह निधन हो गया। सेवानिवृत्ति से छह माह पहले ही निरीक्षक की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

    सीआइडी इंस्पेक्टर नवीन का निधन, बेटी ने दी मुखाग्नि, ऑस्‍ट्रेलया से बेटे ने वीडियो कॉल कर किया अंतिम दर्शन

    हल्द्वानी, जेएनएन : सीआइडी सेक्टर हल्द्वानी में तैनात निरीक्षक नवीन चंद्र जोशी का बुधवार की सुबह निधन हो गया। सेवानिवृत्ति से छह माह पहले ही निरीक्षक की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। ऑस्टे्रलिया में नौकरी कर रहा इकलौता बेटा अंतिम दर्शन को नहीं आ सका तो वीडियो कॉल के जरिए उसे पिता का अंतिम दर्शन कराया गया। नवीन की विवाहित बेटी ने क्रिया कर्म करने के साथ ही चिता को मुखाग्नि दी। चित्रशिला घाट पर पुलिस सम्मान के साथ नवीन चंद्र जोशी की देह की अंत्येष्टि की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल की बीमारी से ग्रस्‍त थे जोशी

    मूल रूप से बागेश्वर जिले के ग्राम गुनाकोट, पोस्ट दाडि़म ठौक निवासी 59 वर्षीय नवीन चंद्र जोशी हल्द्वानी के लोहरियासाल मल्ला स्थित मैत्री विहार में पत्नी पार्वती जोशी के साथ रहते थे। वह दिल की बीमारी से ग्रस्त थे। तबीयत बिगडऩे पर मंगलवार को उन्हें गैस गोदाम स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बुधवार तड़के चार बजे उनका निधन हो गया। नवीन जोशी की बड़ी बेटी पूजा जोशी शिक्षिका हैं और बेटा नितिन जोशी होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद ऑस्ट्रेलिया में कार्यरत है। विदेश से वह आ नहीं सका तो वीडियो कॉल के जरिए पिता के अंतिम दर्शन करवाने के साथ ही क्रिया दिखाई गई, जबकि सभी क्रिया कर्म बेटी पूजा जोशी ने किए।

    पुलिस अफसर व जवानों ने दी सलामी

    रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर पुलिस अफसर व जवानों ने निरीक्षक को शोक सलामी दी। इसके बाद पूजा ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीआइडी के सीओ अरविंद डंगवाल, इंस्पेक्टर चंद्र सिंह बिष्ट, चंचल शर्मा, प्रतीमा भट्ट, स्वरूप सिंह, काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, पीआरओ एसएसपी नैनीताल प्रमोद पाठक समेत कई पुलिसकर्मी व अफसर मौजूद रहे। 

    1979 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे नवीन

    पुलिस महकमे में नवीन चंद्र जोशी का चयन वर्ष 1979 में हुआ था। वर्ष 1992 में उनकी उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति हुई। अक्टूबर 2016 में वह निरीक्षक बने। 17 फरवरी 2018 से नवीन सीआइडी सेक्टर हल्द्वानी में तैनात थे।

    यह भी पढ़ें : समय प्रबंधन के साथ सुलझाएं गणित की उलझन, बोर्ड एग्‍जाम के लिए विशेषज्ञ ने दिए टिप्‍स 

    यह भी पढ़ें : कुमाऊं विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर पर नियुक्ति किसी की, ज्‍वाइनिंग लेटर किसी और को भेजा !