Move to Jagran APP

पंचतत्व में विलीन हुए नारायण, सीएम समेत राजनीतिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का पार्थिव शरीर काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रख दिया गया है। सुबह नौ से लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 10:54 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 08:51 PM (IST)
पंचतत्व में विलीन हुए नारायण, सीएम समेत राजनीतिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए नारायण, सीएम समेत राजनीतिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

हल्‍द्वानी (जेएनएन): राजनीति के विराट व्यक्तित्व पंडित नारायण दत्त तिवारी रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी देते हुए रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। पुत्र रोहित शेखर ने मुखाग्नि दी। इस दौरान हजारों नम आंखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके तिवारी 93 वर्ष के थे। 18 अक्टूबर को मैक्स अस्पताल दिल्ली में उनका निधन हो गया था। घाट पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा तमाम कैबिनेट मंत्री समेत कई प्रमुख हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
लखनऊ से शनिवार को उनका पार्थिव शरीर सर्किट हाउस काठगोदाम लाया गया था। रविवार को दोपहर 12:30 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सर्किट हाउस से रानीबाग चित्रशिला घाट पर अंतिम यात्रा पहुंची। इस डेढ़ घंटे की यात्रा में हजारों लोग अपने प्रिय नेता एनडी के लिए नारे लगाते रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, एनडी तेरा नाम रहेगा। घाट पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व सीएम व सांसद भगत सिंह कोश्यारी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम व कांग्रेस महासचिव हरीश रावत, सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह माहरा, केसी सिंह बाबा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक बंशीधर भगत, पुष्कर सिंह धामी, राजेश शुक्ला, राम सिंह कैड़ा, संजीव आर्य, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, नारायण सिंह जंतवाल, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले सुबह सर्किट हाउस में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश समेत तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि दी और एनडी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। सभी नेताओं ने कहा कि देश ने महान नेता को खो दिया है। अब इनकी भरपाई करना संभव नहीं है।

loksabha election banner

तीन जगहों का हुआ था निरीक्षण

पूर्व सीएम के अंतिम दर्शन को लेकर प्रशासन व पुलिस ने तीन जगहों का निरीक्षण किया। इसमें सर्किट हाउस, नैनीताल रोड स्थित इंस्प्रेशन स्कूल व एमबी इंटर कॉलेज का खेल मैदान था। हालांकि भारी संख्या में लोगों के उमडऩे की वजह से सर्किट हाउस में स्थिति नियंत्रण करना अन्य जगहों की अपेक्षा आसान है। लिहाजा देर शाम यही जगह फाइनल की गई।

एलइडी पर चल रहा है विकास पुरुष का यात्रा वृतांत

अंतिम दर्शन के लिए जहां सर्किंट हाउस पर श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है वहीं देश भक्ति के गीतों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इसके साथ ही एलईडी पर विकास पुरुष का यात्रा वृतांत भी दिखाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : सर्किट हाउस से निकलेगी एनडी की अंतिम यात्रा, बदला रहेगा शहर का रूट

यह भी पढ़ें : क्‍यों किया था एनडी की दाढ़ी बनाने से इन्‍कार, जानिए कुछ और रोचक बातें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.