विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम की फ्लीट को काले झंडे दिखाने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन कांग्रेसियों को जमानत

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sun, 01 Mar 2020 09:55 AM (IST)

सीएम की फ्लीट को काले झंडे दिखाने वाले कांग्रेसियों को अदालत से जमानत मिलने के बाद शनिवार को जेल प्रशासन ने रिहा कर दिया।

सीएम की फ्लीट को काले झंडे दिखाने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन कांग्रेसियों को जमानत
सीएम की फ्लीट को काले झंडे दिखाने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन कांग्रेसियों को जमानत

हल्द्वानी, जेएनएन : सीएम की फ्लीट को काले झंडे दिखाने वाले कांग्रेसियों को अदालत से जमानत मिलने के बाद शनिवार को जेल प्रशासन ने रिहा कर दिया। रिहाई के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जेल के बाहर मौजूद थे। रिहाई पर उन्हें फूल-मालाओं से लाद हीरानगर चौराहे तक ढोल बजाकर स्वागत किया गया।

27 फरवरी को नैनीताल रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में विकास योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास करने के लिए सीएम को पहुंचना था। कांग्रेसियों ने उनके विरोध को लेकर अलग-अलग टीम बनाई थी। पांच जगहों पर पुलिस कांग्रेसियों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही, लेकिन हाइडिल चौराहे के पास यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस, सालिम और मौकीम सैफी सीएम का विरोध करने में कामयाब रहे। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने देर शाम ही काठगोदाम थाने में तीनों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया। सशर्त जमानत की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शनिवार को तीनों जेल से रिहा हो गए। जेल के बाहर उनके स्वागत को एआइसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, पार्षद रोहित कुमार, अंशु जोशी, धीरज कुकरेजा, त्रिलोक कठायत, जोंटी राणा, रवनीत भसीन, दिवेश तिवारी और हर्षित जोशी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : पूर्व शिक्षा मंत्री नैथानी पहुंचे हल्‍द्वानी, घोड़ाखाल गोलज्यू मंदिर के किए दर्शन

यह भी पढ़ें : सीएम को झंडे दिखाने वाले कांग्रेसियों को सरेंडर करने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।