Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार पर बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष प्रीतम सिंह, कहा-माफिया चला रहे सरकार nainital news

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Tue, 25 Feb 2020 03:22 PM (IST)

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने महंगाई को लेकर भाजपा पर हमला बोला। कहा कि फ़ॉरेस्ट गार्ड की भर्ती में धांधली हुई है। सरकार को भू व शराब माफिया चला रहे हैं।

    सरकार पर बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष प्रीतम सिंह, कहा-माफिया चला रहे सरकार nainital news

    रामनगर, जेएनएनन : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने महंगाई को लेकर भाजपा पर हमला बोला। कहा कि फ़ॉरेस्ट गार्ड की भर्ती में धांधली हुई है। सरकार को भू व शराब माफिया चला रहे हैं। कांग्रेस भाजपा के जनविरोधी मुद्दों को लेकर 26 फरवरी को हल्द्वानी में विकास ढूंढो पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हल्द्वानी में होने वाले प्रदर्शन की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा भाजपा ने गरीबों से जुड़ी चीजों को महंगा कर दिया। जबकि शराब को सस्ता कर लोगों को नशे के दलदल में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा विधानसभा सत्र की अवधि कम है। लेकिन हर मुद्दों पर कांग्रेस के विधायक भाजपा के 57 विधायकों पर भारी पड़ेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत द्वारा अलग प्रेस वार्ता के सवाल पर कहा सभी लोग कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फारेस्ट गार्ड भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

    यह भी पढ़ें : देवस्थानम एक्ट के विरोध में स्‍वामी की याचिका पर हुई सुनवाई, सरकार से तीन सप्‍ताह में मांगा जवाब

    यह भी पढ़ें : सिपाही व दारोगा ने फोन पर डीआइजी से पूछा, कौन डीआइजी, कहां के डीआइजी और हो गए लाइन हाजिर