विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीटेक की छात्रा के अपहरण मामले में इस कांग्रेस नेता का हाथ, गिरफ्तार

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Fri, 20 Apr 2018 08:46 PM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 05:05 PM (IST)

कांग्रेस नेता महक खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महक खान और उसके बेटे पर एक छात्रा के अपहरण का आरोप है।

बीटेक की छात्रा के अपहरण मामले में इस कांग्रेस नेता का हाथ, गिरफ्तार
बीटेक की छात्रा के अपहरण मामले में इस कांग्रेस नेता का हाथ, गिरफ्तार

हल्द्वानी, [जेएनएन]: बीटेक की छात्रा को भागकर ले जाने के मामले में साथ देने के आरोपित युवक की मां व कांग्रेस नेता महक खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की की दोस्त के बयानों से पता चला कि कांग्रेस नेता अपने बेेटे के सात भीमताल स्थित कॉलेज आर्इं थी। जहां से छात्रा को लेकर आने की पुष्टि हुई है। आरोपित कांग्रेस नेता को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

दरअसल, बीटेक की एक छात्रा 18 अप्रैल को घर से कॉलेज जाने के बाद लापता हो गई थी। परिवार वालों ने कारखाना बाजार में जूलियट ब्यूटी पार्लर संचालक नईम व कांग्रेस नेता महक खान के बेटे दानिश पर छात्रा के अपहरण का आरोप लगाया। दो समुदाय से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस में खलबली मची। अफसरों के निर्देश पर आरोपित दानिश और उसकी मां महक खान के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। 

वहीं हिंदूवादी संगठनों के मामले को तूल देने की कोशिश शुरू करने पर महक खान और नईम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि पुलिस टीम ने भीमताल जाकर छात्रा की सहेलियों से पूछताछ की। एक सहेली ने बताया कि दानिश के साथ महक खान भी भीमताल आई थी और डरा-धमकाकर छात्रा को अपने साथ कार में बिठाकर ले गई। 

जांच में पता चला कि छात्रा को लेकर दोनों मां-बेटा हल्द्वानी तक साथ आए। यहां सिंधी चौक के पास महक खान कार से उतर गई और बेटे को दिल्ली भगा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद महक खान के विरुद्ध अपहरण का षड़यंत्र रचने की धारा लग गर्इ है। वहीं महक खान भी दिल्ली भागने की फिराक में थी। इसकी भनक लगते ही महक खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय के आदेश पर महक को जेल भेजा गया है।  

युगल ने गाजियाबाद में रचाया विवाह! 

पुलिस के मुताबिक महक खान ने पूछताछ में बताया कि उसके बेटे ने छात्रा के साथ गाजियाबाद में शादी रचाई की है। हालांकि किस धर्म के हिसाब से विवाह किया गया या कोर्ट मैरिज की, इसकी जानकारी या साक्ष्य कोई नहीं दे पाया। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि दोनों के विवाह रचाने के कोई साक्ष्य पुलिस को नहीं दिए गए हैं। पुलिस टीमें युगल की ढूंढने के लिए दिल्ली व उत्तरप्रदेश के शहरों में दबिश दे रही हैं।  

यह भी पढ़ें: झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, आठ लाख रुपये ऐंठने का आरोप

यह भी पढ़ें: किशोरी से दुष्कर्म को लेकर हंगामा, आरोपी को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई दस साल कैद