विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, आठ लाख रुपये ऐंठने का आरोप

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 19 Apr 2018 11:49 AM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 05:07 PM (IST)

पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में महिला को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का ...और पढ़ें

झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, आठ लाख रुपये ऐंठने का आरोप
झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, आठ लाख रुपये ऐंठने का आरोप

देहरादून, [जेएनएन]: पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में महिला को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का आरोप है कि आरोपित ने उससे दोस्ती कर आठ लाख रुपये भी ऐंठ लिए। पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। पीड़ित महिला के अनुसार उसके पति की 2016 में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद ओंकार सिंह पुत्र महर सिंह से उसका संपर्क हुआ। धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ने लगीं और आरोपित ने उसको झांसे में लेकर कई बार दुष्कर्म किया। 

इसी दौरान आरोपित ने उससे आठ लाख रुपये भी मांग लिए और शीघ्र वापस लौटाने का आश्वासन दिया। जिस पर उसने उसे आठ लाख का चेक दे दिया। पीड़ित महिला के मुताबिक बाद में उसे पता चला कि आरोपित पहले से ही शादीशुदा है। इसलिए उसने उससे संपर्क तोड़ने का फैसला किया और उससे रुपये वापस मांगे। 

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित अब उसके पैसे वापस नहीं कर रहा है। दबाव बनाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। महिला की तहरीर के बाद पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। जांच महिला दारोगा अनीता बिष्ट को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: किशोरी से दुष्कर्म को लेकर हंगामा, आरोपी को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई दस साल कैद

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर युवती को भेजे मैसेज, पुलिस से की शिकायत