विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्‍यमंत्री का विरोध कर रहे दर्जनाें कांग्रेसी गिरफ्तार, पुलिस से तीखी नोकझोंक nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 27 Feb 2020 12:34 PM (IST)

कांग्रेसियों ने सीएम का विरोध किया है। नैनीताल रोड पर विशाल मेगा मार्ट के सामने सुमित ह्रदयेश के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

मुख्‍यमंत्री का विरोध कर रहे दर्जनाें कांग्रेसी गिरफ्तार, पुलिस से तीखी नोकझोंक nainital news
मुख्‍यमंत्री का विरोध कर रहे दर्जनाें कांग्रेसी गिरफ्तार, पुलिस से तीखी नोकझोंक nainital news

हल्‍द्वानी, जेएनएन : सीएम त्रिवेन्‍द्र सिंह रावत आज हल्‍द्वानी में जिले के लिए एक अरब रुपये से अधिक की योजनाओं की घोषणा करेंगे। इसके लिए मधुबन बैंक्‍वेट हाल को करीने से सजाया गया है। वहीं कांग्रेसियों ने सीएम का विरोध किया है। नैनीताल रोड पर विशाल मेगा मार्ट के सामने सुमित ह्रदयेश के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री वापस जाओ, सस्ती शराब बन्द करो, युवाओं को रोजगार दो, जैसी मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने जोर जोर से नारे लगाए।

उन्‍होंने कहा कि आम लोगों से जुड़े सर्किल रेट को बढ़ा दिया गया है, शराब को महंगा करने की बजाए सस्‍ता कर दिया, बसों का किराया बढ़ा दिया गया। इससे सरकार की राजनीतिक मंसा साफ हो जाती है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी। कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर सभी प्रदर्शनकरी कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार किया गया। हल्द्वानी संघर्ष समिति के संयोजक ललित जोशी, सोएब अहमद, खजान पांडे को बृजलाल अस्पताल के पास गिरफ्तार किया गया। इस दौरान सभी की पुलिस से जमकर नोकझोंक भी हुई।

इन प्रमुख योजनाओं का होना है लोकार्पण

2362.87 लाख रुपये से रामनगर के कोसी फीडर के पुनरोद्धार की योजना, 248.10 लाख रुपये से राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में ट्रामा केयर सेंटर समेत 4852.68 लाख रुपये की तमाम सड़कों व पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

इन योजनाओं का होगा शिलान्यास

1870.96 लाख रुपये से हल्द्वानी तल्ली पेयजल योजना, 334.11 लाख रुपये की हल्द्वानी की ईसाई नगर पेयजल योजना, 377.36 लाख रुपये से हल्द्वानी के जयदेवपुर छड़ायल पेयजल योजना, सड़क, पेयजल योजना, पुस्तकालय, कक्षा-कक्षा का निर्माण समेत कुल 6489.43 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

49 लोगों को आवंटित किया जाएगा भूमि पट्टा

सहायक निदेशक सूचना योगेश मिश्रा के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 662 लाभार्थियों के सापेक्ष 613 लाभार्थियों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत 49 आवासों के संबंध में विकासखंड कोटाबाग में इन लाभार्थियों को सीएम की ओर से आवास पट्टा उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, लालटेन लेकर ढूंढा भाजपा का विकास

यह भी पढ़ें : गुटबाजी दरकिनार कर साथ आए कांग्रेसी, हरदा बोले-आपकी लालटेन के लिए तेल लेकर खड़ा रहूंगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।