Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Commonwealth Games 2022 : उत्तराखंड के ये पांच खिलाड़ी ले रहे हैं राष्ट्रमंडल खेलों में लेंगे हिस्सा, इनसे हैं पदक के उम्मीदें

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Thu, 28 Jul 2022 11:39 AM (IST)

    Commonwealth Games 2022 28 जुलाई से आठ अगस्त तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज गुरुवार यानी आज से हो रहा है। इस बार कॉमनवेनल्थ गेम्स में उत्तराखंड के पांच खिलाड़ी नितेन्द्र सिंह रावत वंदना कटारिया लक्ष्य सेन कुशग्र रावत और स्नेह राणा ले रही हैं।

    Hero Image
    Commonwealth Games 2022: उत्तराखंड के पांच खिलाड़ी ले रहे हैं राष्ट्रमंडल खेलों में लेंगे हिस्सा

    हल्द्वानी, जागरण संवाददता : Commonwealth Games 2022 : बर्मिंघम ब्रिटेन में राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज आज से हाे रहा है। इस बार उत्तराखंड से पांच खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं।

    एथलेटिक्स में नितेंद्र सिंह रावत (Nitendra Singh Rawat), हॉकी में वंदना कटारिया (Vandana Kataria), बैडमिंटन में लक्ष्य सेन (Lakshya Sen), तैराकी में कुशाग्र रावत (Kushgra Rawat) और क्रिकेट में स्नेहा राणा (Sneh Rana) हिस्सा ले रहे हैं। इन खिलाड़ियों से पदक की काफी उम्मीदें हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नितेंद्र सिंह रावत (Nitendra Singh Rawat)

    उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के अणां गांव निवासी ओलंपियन नितेंद्र सिंह रावत 2016 में ब्राजील में आयोजित रियो ओलंपिक में हिस्सा ले चुके हैं। वह दोहा विश्व चैंपियनशिप में भी भारत का नाम रोशन कर चुक हैं। मुंबई मैराथन में वह तीन गोल्ड जीत चुके हैं। नीतेन्द्र ने मार्च में एजिस फ़ेडरल लाइफ इंश्योरेंस नयी दिल्ली मैराथन जीतकर राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों के लिये भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के तय मानकों को भी हासिल किया था।

    वंदना कटारिया (Vandana Kataria)

    तीर्थ नगरी हरिद्वार, उत्तराखंड निवासी भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने 31 जुलाई 2021 को टोक्यो में इतिहास रचा था। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में हैट्रिक लगाकर स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज कर लिया था। वह ओलंपिक के 125 साल के इतिहास में हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। कामनवेल्थ गेम्स में उनसे पदक की उम्मीदें हैं।

    लक्ष्य सेन (Lakshya Sen)

    भारत की झोली में थॉमस कप लाने वालों में अहम भूमिका निभाने वाले भारत के शानदार शटलर अल्मोड़ा उत्तराखंड निवासी लक्ष्य सेन से इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल की उम्मीद है। लक्ष्य भारत में बैडमिंटन के शीर्ष के खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने भारत के लिए कई पदक जीते हैं। लक्ष्य सेन के भाई चिराग सेन भी शटलर के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं।

    कुशाग्र रावत (Kushagra Rawat)

    उत्तराखंड के चमोली जिले के कफलोड़ी गांव निवासी हुकुम सिंह रावत के बेटे कुशाग्र दिल्ली में पैदा तैराकी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बचपन में दमे के मरीज रहे कुशाग्र के फेफड़े मजबूत करने के लिए पिता हुकुम सिंह ने इन्हें स्वीमिंग सिखाने का फैसला लिया, जो बाद में जुनून में बदल गया। कुशाग्र से पदक की उम्मीदें हैं।

    स्नेहा राणा (Sneh Rana)

    देहरादून के पास सिनोला गांव में किसान के परिवार में जन्मी स्नेह के लिए क्रिकेट बचपन से जुनून था। स्नेहा भारतीय महिला क्रिकेट टीम में आॅलाराउंडर हैं। वह बल्लेबाजी के साथ ऑफ ब्रेक स्पिन गेंदबाजी में माहिर भी माहिर हैं। स्नेह ने पंजाब से खेलना शुरू किया और उनका कॅरिअर आगे बढ़ता चला गया। वह पंजाब की अंडर-19 टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं।

    राष्ट्रमंडल खेल पर एक नजर

    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 283 अलग-अलग मेडल इवेंट शामिल हैं। इस साल 72 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन खेलों के लिए लगभग 6,500 एथलीट और सपोर्ट स्टाफ बर्मिंघम पहुंचे हैं। राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार महिला टी-20 किक्रेट को शामिल किया गया है।

    यह भी पढें : कौन हैं Lakshya Sen जिन्होंने thomas cup जिताकर भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत