Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कॉर्बेट पार्क में उत्‍तराखंड सीएम पुष्‍कर सिंह धामी का अनूठा अभियान, यूट्यूबर सौरभ जोशी ने भी दिया साथ

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 12:44 PM (IST)

    Uttarakhand News मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉर्बेट पार्क में वन्य जीव जंतुओं के लिए फलदार पौधे लगाकर एक अनूठी पहल की। यूट्यूबर सौरभ जोशी ने भी इस अभियान में भाग लिया और अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाया। सीएम धामी ने ढेला और झिरना रेंज में जंगल सफारी भी की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    Hero Image
    CM Dhami ने कॉर्बेट पार्क में लगाए फलदार पौधे, यू ट्यूबर सौरभ जोशी भी रहे मौजूद.Jagran

    जासं, रामनगर। कॉर्बेट पार्क में देश में पहली बार सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वन्य जीव जंतुओं के लिए फलदार पौधे लगा कर अपने अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पर प्रख्यात यू ट्यूबर सौरभ जोशी ने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम से सीएम धामी के साथ लगाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में जंगल से वन्य जीव आबादी क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं जिससे मानव वन्य जीव संघर्ष बढ़ रहा है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के वन प्रभागों व टाइगर रिजर्व में 40 हजार से अधिक फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है।

    रविवार को कार्बेट पार्क में ढेला पर्यटन जोन में सफारी के बाद मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों से वार्ता की और कहा कि कार्बेट पार्क विख्यात स्थान है। बड़ी संख्या में यहां वन्य जीव हैं। उनका संरक्षण व संवर्धन भी होना चाहिए। वन्य जीवों की वजह से राज्य में काफी संख्या में पर्यटक आते हैं, बड़ा रोजगार चलता है। इसके लिए एक ईको सिस्टम बना रहे। मानव वन्य जीव संघर्ष सरकार के लिए चुनौती है।

    हमने प्रयास किया है कि राज्य में वन विभाग के 40 डिविजनों में फलदार पौधे लगाएंगे। हर डिविजन एक हजार फलदार पौधे लगाएगा। जिसकी शुरूआत कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला में फीका वन क्षेत्र में बहेड़ा का पौधा लगाकर की है।

    फलदार पेड़ जंगल में लगेंगे तो वन्य जीवों को भोजन की तलाश में जंगल से बाहर नहीं आना पड़ेगा और मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं रूकेंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि ढेला रेस्क्यू सेंटर काे विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध कर रहे हैं। फाटो जोन में भी बाघों की मौजूदगी है। फाटो में सौ से अधिक जिप्सियां चल रही हैं। पूरे सीजन में पर्यटन गतिविधि हो रही है।

    स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसके अलावा पहाड़ में स्नो लेपर्ड को पर्यटन के रूप में प्रोत्साहित कर रहे हैं। फिश एंगलिंग व वाटर स्पोर्टस की गतिविधियों पर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में अनेक संभावनाओं के द्वार खुले हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीतकालीन यात्रा में आए थे और उन्होंने शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया है।

    मुख्यमंत्री ने की ढेला झिरना में जंगल सफारी

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सुबह कार्बेट पार्क के ढेला झिरना रेंज व तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में जिप्सी से जंगल सफारी की। सुबह मुख्यमंत्री ढेला स्थित रिसोर्ट से जिप्सी में सवार होकर कार्बेट के झिरना के लिए निकले। उनके साथ कार्बेट निदेशक साकेत बडोला भी थे।

    झिरना में उन्होंने जंगल में सफारी के बाद कर्मचारियों से संवाद भी किया। इसके बाद वह फाटो जोन में सफारी के लिए गए। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने उन्हें फाटो जोन में पर्यटकों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। सफारी के बाद वह वापस ढेला गेट लौटे।

    उन्होंने ढेला गेट पर छायादार पौधे का रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ढेला स्थित रिसोर्ट से हेलीकाप्टर से देहरादून चले गए। इस दौरान उनके साथ विधायक दीवान सिंह बिष्ट मौजूद रहे।