सीएम धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, काली नदी किनारे तटबंधों पर नेपाल की तर्ज पर बनेगी सड़क
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को धारचूला के आपदा प्रभावित क्षेत्र खोतिला व्यासनगर का हवाई सर्वे किया। धारचूला जवाहर नबियाल स्पोट्र्स स्टेडियम ...और पढ़ें

पिथौरागढ़, जागरण संवाददाता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को धारचूला के आपदा प्रभावित क्षेत्र खोतिला व्यासनगर का हवाई सर्वे किया। धारचूला जवाहर नबियाल स्पोट्र्स स्टेडियम में आपदा पीड़ितों से भेंट कर उनसे वार्ता की। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा पीडि़तों के साथ है।
आपदा पीड़ितों की हर संभव मदद करेगी। आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और विस्थापन किया जाएगा। खोतिला व्यासनगर में भी काली नदी से बचाव के लिए तटबंध निर्माण होगा। धारचूला नगर में निर्मित तटबंधों के ऊपर काली नदी किनारे नेपाल की तर्ज पर ही मोटर मार्ग बनाया जाएगा।
रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे के आसपास मुख्यमंत्री श्री धामी हेलीकॉप्टर से धारचूला पहुंचे । उन्होंने सबसे पहले खोतिला व्यासनगर का हवाई सर्वे किया। सर्वे के बाद धारचूला हैलीपैड में उतरने के बाद धारचूला नगर में पहुंचे। उन्होंने एलधारा के भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया।
बाद में अधिकारियों के साथ बैठक लेेते हुए जिलाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सीएम स्व. जवाहर सिंह नबियाल स्पोट्र्स स्टेडियम पहुंचे । जहां पर आपदा प्रभावितों से भेंट की।
इस दौरान आपदा प्रभावितों ने सीएम को अपना दुख दर्द बताया। व्यासनगर में बादल फटने से काली नदी में जलमग्न हुए मकानों को खो चुके पीडि़तों ने अपने भविष्य की समस्या उनके सम्मुख रखी।
इस मौके पर उन्होंने आपदा के मृतक परिजनों को दो लाख की धनराशि का चैक वितरित किया। आपदा प्रभावितों को भी राहत राशि के चैक वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा पीडि़तों की हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। सीएम ने नेपाल सीमा पर बहने वाली काली नदी किनारे का भी स्थलीय निरीक्षण किया। नवनिर्मित तटबंध भी देखे।
इस दौरान उनके साथ सांसद अजय टम्टा, विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, विधायक धारचूला हरीश धामी, जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान, एसडीएम नंदन कुमार, डीडीहाट के एसडीएम अनुराग आर्य, बेरीनाग के एसडीएम एके शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी, भाजपा एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री योगेश गब्र्याल, भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल आदि थे। आपदा पीडि़तों से वार्ता के बाद सीएम देहरादून रवाना हो गए हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।