Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाथियों के खूनी संघर्ष से दहशत में आए लोग, चिघाड़ सुनकर कांपी रूह nainital news

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Tue, 21 Jan 2020 03:04 PM (IST)

    शारदा रेंज अंतर्गत थ्वालखेड़ा गांव के पास रविवार की रात दो नर हाथियों में खूनी संघर्ष हो गया। हाथियों की चिंघाड़ से लोगों में दहशत फैल गई।

    हाथियों के खूनी संघर्ष से दहशत में आए लोग, चिघाड़ सुनकर कांपी रूह nainital news

    टनकपुर (चंपावत), जेएनएन : शारदा रेंज अंतर्गत थ्वालखेड़ा गांव के पास रविवार की रात दो नर हाथियों में खूनी संघर्ष हो गया। हाथियों की चिंघाड़ से लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने मशाल जलाकर शोर किया, लेकिन हाथियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थ्वालखेड़ा पास नर हाथियों में हुआ संघर्ष

    हाथियों में संघर्ष की पुष्टि वन विभाग के अधिकारियों ने भी की है। डिप्टी रेंजर कैलाश गुणवंत ने बताया कि पूर्णागिरि मार्ग पर थ्वालखेड़ा के पास रविवार की रात दो नर हाथियों में संघर्ष हो गया। बताया कि थ्वालखेड़ा गांव के पास शारदा रेंज में तीन हाथी झुंड से अलग होकर पहुंचे थे। इनमें दो नर हाथियों में संघर्ष हुआ। करीब चार घंटे तक आपस में लडऩे के बाद वे जंगल की ओर चले गए। इधर, हाथियों के आपसी संघर्ष के दौरान ग्रामीणों की नींद हराम हो गई। हाथियों के आबादी की ओर आने की आशंका से उन्होंने छतों में जाकर शोर मचाया और दरवाजे खिड़कियां बंद कर दीं।

    वन विभाग हाथियों पर रखे है नजर

    कैलाश गुणवंत, डिप्टी रैंजर शारदा रेंज ने बताया कि वन विभाग आपस में लडऩे वाले दोनों हाथियों की मूवमेंट पर नजर बनाए है। वर्तमान में शारदा रैंज में हाथियों के अलग-अलग झुंड विचरण कर रहे हैं। आपसी संघर्ष स्वाभाविक प्रक्रिया है। इससे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

    यह भी पढ़ें : नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन की तरह राजेंद्र नेगी को भी लाए सरकार

    यह भी पढ़ें : कांग्रेस पार्षद के अपहरणकर्ताओं के करीब पहुंची पुलिस, अहम सुराग हाथ लगे

     

    comedy show banner
    comedy show banner