विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओपन हाउस में बच्चों ने की जमकर मस्ती, गुड और बैड टच के बारे में भी किया जागरूक

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 12 Jul 2021 07:59 PM (IST)

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन परिसर में ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गौला बस्ती क्षेत्र के बच्चों ने जमकर ...और पढ़ें

ओपन हाउस में बच्चों ने की जमकर मस्ती, गुड और बैड टच के बारे में भी किया जागरूक
ओपन हाउस में बच्चों ने की जमकर मस्ती, गुड और बैड टच के बारे में भी किया जागरूक

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : हल्द्वानी रेलवे स्टेशन परिसर में ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गौला बस्ती क्षेत्र के बच्चों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल व मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ जागरूक भी किया गया।

चाइल्ड लाइन 1098 रेलवे स्टेशन हल्द्वानी की ओर से ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक माह किया जाता है। जिसमें सोमवार को दोपहर 12 से दो बजे तक कार्यक्रम का आयोजन रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने पेड़ के नीचे किया गया। गौला बस्ती क्षेत्र के बच्चों व उनके अभिभावकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। चाइल्ड लाइन समन्वयक विनोद चंद्र टम्टा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जागरूक करना होता है। कम उम्र के बच्चे होने के कारण उन्हें रचनात्मक तरीके से जानकारी प्रदान की जाती है। जिसमें सोमवार को कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाल भिक्षावृत्ति, बच्चों के साथ हिंसा, गुड टच व बैड टच आदि के बारे में जानकारी दी गई।

बच्चों को बताया गया कि यदि परिवार का कोई सदस्य बाल मजदूरी व भिक्षावृत्ति के लिए प्रेरित करता है तो बच्चे 1098 पर फोन करके जानकारी दे सकते हैं। टीम सदस्य निशा पांडे ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए जानकारी दी। जिसमें बच्चों के नाखून, बाल आदि समय पर काटने, कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनने व बार-बार हाथ धोने के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में कुल 38 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों को मास्क व उपहार का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में टीम सदस्य कमला राना, श्वेता शर्मा, रोहित मौर्या आदि मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।