Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वसंत पंचमी पर आयोज‍ित संगीत संध्या में बाल कलाकारों ने मोहा मन

    By Prashant MishraEdited By:
    Updated: Tue, 16 Feb 2021 05:17 PM (IST)

    मंगलवार को संगीत संध्या का आयोजन किया। जिसमें बाल युवा कलाकारों ने गायन वादन नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। मुखानी के जेके पुरम स्थित संगीत प्रशिक्षण क ...और पढ़ें

    Hero Image
    ‘‘आयो नवल वसन्त, सखी ऋतु राज कहावे’’

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : हिमालय संगीत शोध समिति ने वसंत पंचमी के मौके पर मंगलवार को संगीत संध्या का आयोजन किया। जिसमें बाल, युवा कलाकारों ने गायन, वादन, नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। मुखानी के जेके पुरम स्थित संगीत प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं की प्रस्तुति कलाकारों ने दी। शुभारम्भ संगीतज्ञ डा. पंकज उप्रेती एवं धीरज उप्रेती ने किया। सरस्वती पूजन के बाद आराध्या जोशी, आरोही भट्ट, सारिका पन्त, पार्थ उप्रेती, प्रसून जोशी, कुशाग्र जोशी ने सुन्दर भजन की प्रस्तुति दी। ‘‘मुकुन्द माधव गोविन्द बोल, केशव माध्व हरि हरि बोल’’ वसंत पर आधरित रचना में प्रदीप रुवाली, चेतना मिश्रा, मृदुल भट्ट, पियूष जोशी, मुदिल अग्रवाल, कनिका जोशी, कमल जोशी ने प्रस्तुति दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ‘‘आयो नवल वसन्त, सखी ऋतु राज कहावे’’ बाल कलाकर पियूष पाण्डे, रिधिमा पाण्डे, नमन पाण्डे, कुलदीप रुवाली, बरखा डालाकोटी, अविरल साह ने सुनाया। ‘‘कृष्णा खड़े मधुवन में, हंसे मन-मन में’’ में युवा कलाकार गौरव वर्मा, योगेश उपाध्याय, आशुतोष रुवाली, शुभम पोखरिया, कुश जोशी ने प्रस्तुति दी। ‘‘बड़ी देर भई नन्दलाला, तेरी राह तके बृजबाला’’ में अराध्या जोशी एवं महेन्द्र सिंह ने एकल प्रस्तुति से मन मोहा। कुमाउंनी समूह गीत में आयुषी कान्त, मोनिका त्यागी, निधि जोशी, आरती रुवाली, कविता मेहरा, योगिता पाण्डे, लोकेश कुमार, राजाबाबू सिंह, पंकज जोशी, मयंक भट्ट, गौरव वर्मा ने प्रस्तुति दी। ‘‘आयो वसन्त माघ महीना’’ नृत्य की प्रस्तुतियों में अपूर्वा डालाकोटी, तमन्ना सनवाल, मेघा जोशी, बरखा जोशी, वारिजा पन्त, आमितांशी जायवाल, रिधिमा पाण्डे, उत्कर्ष उप्रेती, अदिति रावत रहे।

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें