विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने हरदा की समझ पर उठाए सवाल, बोले हालात नहीं समझ रहे हरीश रावत

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 15 Feb 2020 04:30 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 08:43 PM (IST)

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने हरीश रावत की समझ पर सवाल उठाते हुए कहा दिल्ली में भाजपा की सीट और वोट ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने हरदा की समझ पर उठाए सवाल, बोले हालात नहीं समझ रहे हरीश रावत
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने हरदा की समझ पर उठाए सवाल, बोले हालात नहीं समझ रहे हरीश रावत

हल्द्वानी, जेएनएन : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व सीएम हरीश रावत के उत्तराखंड में राजनीतिक अस्थिरता बाले बयान पर पलटवार किया है। काठगोदाम सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम त्रिवेंद्र रावत ने हरीश रावत की समझ पर सवाल उठाते हुए कहा दिल्ली में भाजपा की सीट और वोट प्रतिशत दोनों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली चुनाव में नुकसान सिर्फ कांग्रेस को हुआ है। कैबिनेट विस्तार के सवाल पर स्पष्ट जवाब देने के बजाय त्रिवेंद्र रावत चुटीले अंदाज में कहा उम्मीदों पर सारी दुनिया चलती है।

मॉडल होगा हल्द्वानी में बनने वाले आइएसबीटी

नैनीताल में हेलीकॉप्टर लैंड होने के बाद सीएम सड़क मार्ग से काठगोदाम सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के दो बड़े प्रोजेक्ट रिंग रोड और आईएसबीटी पर काम चल रहा है। हल्द्वानी में बनने वाला आइएसबीटी दूसरे शहरों के लिए मॉडल बनेगा। फिलहाल फॉरेस्ट लैंड अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।

कोरोना का खतरा नहीं, सतर्कता जरूरी

कोरोना वायरस को लेकर सीएम ने कहा कि चीन से उत्तराखंड लौटे 286 लोगों का टेस्ट नेगिटिव आया है। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर प्रदेश में चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि अपने स्तर से सावधानी व सतर्कता जरूरी है।

मैं खुद कर रहा कुंभ की मॉनिटरिंग

कुंभ तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि वह खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। समय से पहले सभी व्यवस्था कर ली जाएगी। इसके बाद सीएम गूलरभोज को रवाना हो गए। सर्किट हाउस में कमिश्नर राजीव रौतेला, डीएम सविन बंसल, डीआइजी जगतराम जोशी, एसएसपी सुनील मीणा के अलावा भाजपा नेता मौजूद रहे।

यह थी हरदा की टिप्पणी

पूर्व सीएम हरीश रावत ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा था दिल्ली चुनाव व उत्तराखंड में मची हलचल स्पष्ट संकेत दे रहा है कि उत्तराखण्ड फिर राजनीतिक अस्थिरता की तरफ जा रहा है। बीजेपी उत्तराखण्ड में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के लिए अपराधिक स्तर तक दोषी है। राज्य के जन्म के साथ ही भाजपा ने उत्तराखंड में अस्थिरता को जन्म दिया। ऐसा लगता है अस्थिरता की लत भाजपा को इतनी गहरी लग चुकी है कि वो छूटे नहीं छूट रही है।

 

यह भी पढ़ें :किसी दागी-बागी को टिकट नहीं देगी भाजपा: बंशीधर भगत

यह भी पढ़ें :UP: विख्यात कवि कुमार विश्वास की फॉर्च्यूनर कार घर के बाहर से चोरी, मचा हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।