विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लाॅकडाउन उल्लंघन में विधायक ठुकराल पर केस, राशन बांटने के दौरान उमड़ी थी भीड़

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 01 Jun 2020 01:07 PM (IST)

विवादों में रहने वाले विधायक राजकुमार ठुकराल एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार विधायक ठुकराल अपने आवास में राशन वितरण को लेकर सुर्खियाें में हैं।

लाॅकडाउन उल्लंघन में विधायक ठुकराल पर केस, राशन बांटने के दौरान उमड़ी थी भीड़
लाॅकडाउन उल्लंघन में विधायक ठुकराल पर केस, राशन बांटने के दौरान उमड़ी थी भीड़

रुद्रपुर, जेएनएन : विवादों में रहने वाले विधायक राजकुमार ठुकराल एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार विधायक ठुकराल अपने आवास में राशन वितरण को लेकर सुर्खियाें में हैं। राशन वितरण के दौरान उड़ी शारीरिक दूरी की धज्जियों के बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ लाकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि कोरोना कॉल के दौरान लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए विधायक राजकुमार ठुकराल लगातार राशन वितरण कार्य कर रहे हैं। जिसके लिए विभिन्न गांवों व क्षेत्रों में भी जा रहे हैं। रविवार सुबह भी विधायक ठुकराल अपने आवास पर राशन किट वितरित कर रहे थे। इसका पता चलते ही दर्जनों और महिलाएं उनके आवास पर पहुंच गई।

 

इस दौरान शारीरिक दूरी और लाकडाउन उल्लंघन का खूब धज्जियां उड़ाई गईं। भीड़ एकत्र होता देख विधायक अपने घर के भीतर चले गए। इससे भड़की महिलाओं ने हंगामा करते हुए विधायक पर उन्हें नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। महिलाओं के हो-हल्ला होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें वहां से भगाया।

 

मामला सोशल मीडिया में सुर्खियों में आया तो एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने पुलिस को विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ लाकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ लाकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया। एसएसपी ने बताया कि विधायक सहित अन्य पर लॉकडाउन उलघन का केस दर्ज कर लिया गया है।

सेंट्रल जेल स‍ितारगंज में पांच कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, सभी काट रहे हैं उम्र कैद की सजा  

 

पुलिस कस्टडी में प्रवासी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत, कमर के नीचे मिले डंडे से पीटे जाने के निशान