विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार पर लगाया था नींबू-मिर्च, हो गया 10500 रुपये का चालान

Published: Sun, 15 Nov 2026 02:00 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2026 02:02 PM (IST)

नैनीताल पुलिस ने नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा है। एक कार पर नींबू-मिर्च लगाकर नंबर छिपाने पर 10,500 रुपये का चालान किया गया।

नींबू-मिर्च लगाकर कार का नंबर छिपाया। जागरण

नींबू-मिर्च लगाकर कार का नंबर छिपाया। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। वाहन की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर पहचान छिपाने वालों पर नैनीताल पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

चेकिंग के दौरान कोई पिछली नंबर प्लेट हटाकर बाइक दौड़ाता मिला तो किसी ने कार की फैंसी नंबर प्लेट पर नींबू-मिर्च लगाकर पंजीकरण नंबर ही छिपा दिया।

244 वाहनों के चालान

पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 244 वाहनों के चालान किए। इनसे 53,500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।

एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में यातायात एवं थाना पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पिछली नंबर प्लेट हटाकर चल रही मोटरसाइकिल पकड़ी गई। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया।

वहीं, एक कार के आगे की फैंसी नंबर प्लेट पर चालक ने जानबूझकर नींबू-मिर्च लगा रखी थी, जिससे पंजीकरण नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। पुलिस ने इस मामले में कार का 10,500 रुपये का चालान किया है।

एसपी यातायात डा. जगदीश चंद्र ने कहा कि वाहन की पहचान छिपाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- यमुमा एक्सप्रेसवे पर कटा 1kmph ओवरस्पीड पर 2,000 रुपए का चालान, लोकेशन आई अटलांटिक महासागर

यह भी पढ़ें- अटलांटिक महासागर में कटा ओवरस्पीडिंग का ई-चालान, अपनी लोकेशन देख Thar मालिक के उड़े होश; नोएडा पुलिस भी हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।