विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुमा एक्सप्रेसवे पर कटा 1kmph ओवरस्पीड पर 2,000 रुपए का चालान, लोकेशन आई अटलांटिक महासागर

Published: Sun, 15 Nov 2026 08:15 AM (IST)

Wrong Challan: यमुना एक्सप्रेसेवे पर 1kmph ओवरस्पीड के लिए एक शख्स का 2000 रुपए का चालान कटा है जिसकी लोकशन अटलांटिक महासागर आई है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में यमुना एक्सप्रेस वे पर चालन कटने की बड़ी अजीब घटना सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। ग्रेटर नोएडा और आगरा के बीच हाई-स्पीड कॉरिडोर यानी यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चला रहे शख्स पर सिर्फ एक किमी प्रति घंटे की ओवरस्पीडिंग के लिए 2,000 रुपए का ई-चालान लगा दिया गया है। ड्राइवर 100kmph की स्पीड जोन में 101kmph स्पीड से ड्राइव कर रहा था। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात रही की ऑटोमेटेड ट्रैफिक एनफोर्समेंट सिस्टम द्वारा जनरेट की गई चालान की डिजिटल रसीद में जगह अटलांटिक महासागर के बीच दिखाया गया था।

लोकेशन कैसे हुई गलत?

जब कोई ANPR कैमर या रडार गन चालान जारी करती है तो वह ई-चालान पर सटीक जगह दर्ज करने के लिए अपने इंटरलन मॉड्यूल के GPS Coordinates लेती है। हालांकि, अगर कैमरा का GPS रिसीवर सैटेलाइट कनेक्शन खो देता है या उसमें कोई सॉफ्टवेयर खराबी आ जाती है तो सिस्टम डिफॉल्ट तरीके से 0 डिग्री नॉर्थ और 0 डिग्री ईस्ट के को-ऑर्डिनेट्स पर सेट हो जाता है।

ओवरस्पीडिंग पर जुर्माना

GPS की खराबी के अलावा, वाहन चालकों में सबसे बड़ा गुस्सा 100kmph की स्पीड जोन में 101kmph की स्पीड से गाड़ी चलाने पर Motor Vehicle Act की धारा 183 के तहत 2,000 रुपए का जीरे-टॉलरेंस जुर्माना लगाने को लेकर है। दरअसल, ऑटोमोटिव स्पीडोमीटर और रडार गन कभी भी 100% सटीक नहीं होते हैं। टायर घिसने, टायर के दबाव, एंबिएंट टेंपरेचर और रडार कैलिब्रेशन एंगल जैसी वजह आसानी से 1 से 3kmph का अंतर ला सकती है।

सरकार की एडवाइजरी

इस तकनीकी लिमिट को ध्यान में रखते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने हाल ही में एडवाइजरी जारी की है जिसमें भारतीय राजमार्गों पर निर्धारित स्पीड लिमिट रपर 20% टॉलरेंस मार्जिन की सिफारिश की गई है। हालांकि, इसके इंप्लीमेंटेशन को लेकर अभी भी साफ निर्देश आने बाकी हैं।

बफर नियम और स्पीड लिमिट

बफर नियम के तहत 100kmph की स्पीड लिमिट वाले जोन में ड्राइवर को तभी पेनाल्टी भरनी पड़ सकती है जब उसकी स्पीड 120kmph से ज्यादा की हो जाए। हालांकि, कई राज्यों में ट्रैफिक पोर्टल और ऑटोमैटिक एक्सप्रेसवे ने इस बफर को अपने सॉफ्टवेयर ट्रिगर में प्रोग्राम नहीं किया है जिससे 1kmph की मामूली बढ़त को भी एक गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है। ये कैमरा आमतौर पर AI-Enabled होते हैं और इसलिए वे निर्धारित लिमिट के मुतबिक ही काम करते हैं।

गलत ई-चालान कटने पर क्या करें?

अगर आपको गलत GPS लोकेश, गलत नंबर प्लेट रीडिंग या 1kmph ज्यादा वाला ई-चालान मिलता है तो आप 60 दिनों के अंदर घर बैठे ही इसे ऑनलाइन चैलेंजर कर सकते हैं।

  • परिवहन पोर्टल: केंद्र सरकार के ई-चालान पोर्टल पर जाएं और ऊपर राइट साइड में दिए गए Grievance or Complaint टैब पर क्लिक करें।
  • डिटेल्स भरें: अपना ई-चालान नंबर, गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर और अपनी मोबाइल नंबर भरें। OTP डालने के बाद उस चालान को सिलेक्ट करें जिसे आप चैलेंज करना चाहते हैं।
  • तकनीकी गलती: डिस्क्रिप्शन बॉक्स में तकनीक खामी के बारे में बताएं। जैसे लोकेशन की कोऑर्डिनेट्स या स्पीड लिमिट में 5% का उल्लंघन।
  • सबूत अपलोड करें: इसके बाद अपने चालन का एक स्क्रीनशॉट अपलोड करें और साथ ही अफने पास मौजूद डैशकैम फुटेज, टोल प्लाजा टाइमस्टैंप या गूगल मैप्स टाइमलाइन लॉग को जोड़ें। कंप्लेंट टिकट नंबर जनरेट करने के लिए फॉर्म जमा करें जिसे अनवैलिड पाए जाने पर राज्य ट्रैफिक सेल द्वारा जांचने और रद्द करने की आवश्यकता होती है।

यह भी पढ़ें- अगर ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया गलत चालान; करें ये काम, नहीं करना पड़ेगा भुगतान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।