कॅरियर बनाना है तो रुचि के अनुसार ही विषय का करें चुनाव, जानिए कुछ अहम बातें
अगर आपके अंदर जुनून है और आप अपनी रुचि के विषय चुनते हैं तो आपके लिए अवसरों की कमी नहीं रह जाएगी। जानिए कॅरियर के लिए क्या क्या बातें होती हैं जरूरी।
हल्द्वानी, जेएनएन : सफलता किसी विषय या डिग्री पर निर्भर नहीं करती है और न ही सफलता के लिए कोई खास स्कूल-कॉलेज ही तय हैं। अगर आपके अंदर जुनून है और आप अपनी रुचि के विषय चुनते हैं, तो आपके लिए अवसरों की कमी नहीं रह जाएगी। निरंतर मेहनत व लगन से आप कॅरियर से लेकर जीवन की हर राह में सफलता हासिल करते जाएंगे। यह सलाह है ट्विन-विन के सीईओ व कॅरियर काउंसलर अंशुल वशिष्ठ का। वह बुधवार को दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में उपस्थित थे। उन्होंने कुमाऊं भर से विद्यार्थियों को फोन से कॅरियर के बारे में सलाह दी।
सवाल- मैथ में रुचि है, लेकिन इंजीनियर नहीं बनना है। ऐसे में और क्या-क्या विकल्प हो सकते हैं?
जवाब- मैथ में आप ग्रेजुएशन व पीजी करने के साथ ही पीएचडी कर सकते हैं। टीचिंग के अलावा कॉरपोरेट कंपनी, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की गैर सरकारी संगठनों में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
सवाल- क्या अब इंजीनियरिंग के मौके कम हो गए हैं? इंजीनियङ्क्षरग में संभावनाएं कितनी बची हैं? कृपया मार्गदर्शन करें।
जवाब- आज भी इंजीनियङ्क्षरग में बेशुमार मौके हैं। देश के सभी संस्थानों में कुशल इंजीनियरों की डिमांड हमेशा बनी रहती है। इसलिए इंजीनियङ्क्षरग फील्ड में संभावनाएं अभी बनी हुई हैं। आगे भी बनी रहेंगी। इस कॅरियर को चुनने के लिए आपकी तकनीकी क्षेत्र में रुचि होनी चाहिए। तभी आप आगे बढ़ सकते हैं।
सवाल- कृषि विषय में क्या अवसर हैं? कृषि विषय की पढ़ाई कहां से की जा सकती है?
जवाब- भारत कृषि प्रधान देश है। कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। कृषि क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थी उत्तराखंड के कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से बीएससी एग्रीकल्चर के अलावा एमएससी की डिग्री हासिल कर सकते हैं। विभिन्न कृषि से संबंधित कंपनियों में नौकरी के अलावा जैविक खेती के जरिये अपना काम भी स्टार्ट कर सकते हैं। एग्रो बिजनेस में भी संभावना बनी रहती है।
सवाल- पैरेंट्स चाहते हैं साइंस स्ट्रीम की ही पढ़ाई करूं, जबकि मेरी रुचि आटर््स सब्जेक्ट में है। ऐसे में मुझे क्या करना चाहिए?
जवाब- साइंस में रुचि नहीं है और आप पैरेंट्स की मर्जी से साइंस स्ट्रीम में दाखिला ले भी लेते हैं तो आपका मन नहीं लगेगा। पहले अपनी रुचि जानें। इसके लिए माता-पिता से खुलकर बात करें। कॅरियर काउंसलर की सलाह ली जा सकती है। ह्यूमनिटीज (मानविकी) विषयों में भी अपार संभावनाएं हंै। सोशल साइंस के विषयों के जरिये जहां आप टीचिंग से लेकर रिसर्च कर सकते हैं, वहीं मनोविज्ञान, समाज विज्ञान, मानव विज्ञान जैसे विषयों में पैसा ही नहीं, बल्कि नाम भी कमा सकते हैं। सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए भी इन विषयों से कई लाभ हो सकते हैं।
सवाल- अगर विदेश में पढ़ाई करना है तो क्या करें?
जवाब- केवल विदेश में पढ़ाई करने के लिए ही विदेश जाना उचित नहीं है। पहले कोर्स डिसाइड कर लें। वहां के अच्छे विश्वविद्यालयों को सर्च करें। अपनी रुचि का ध्यान रखें। इसके लिए आपको आइईएलटीएस व एसएटी परीक्षाएं देनी होंगी। इसमें रीडिंग, राइटिंग, लिसनिंग और स्पीकिंग का टेस्ट लिया जाता है।
कॅरियर में सफलता के लिए अपनाएं ये तरीका
- 10वीं तक की मैथ को बेहतर तरीके से समझें
- सामाजिक जीवन में सहभागिता बढ़ाएं
- खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाएं
- कम्यूनिकेशन स्किल को मजबूत करें
- अपनी रुचि के अनुसार विषय चुनें
- सॉफ्ट स्किल को सीखते रहें
- व्यक्तित्व विकास पर ध्यान दें।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।