विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर चोरी का माल बचाने आपस में भिड़े कारोबारी

By JagranEdited By:
Published: Sat, 15 Feb 2020 06:15 AM (IST)

हल्द्वानी में काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर एकबार फिर टैक्स चोरी का सामान पकड़ा गया है।

कर चोरी का माल बचाने आपस में भिड़े कारोबारी
कर चोरी का माल बचाने आपस में भिड़े कारोबारी

जासं, हल्द्वानी : काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर एकबार फिर टैक्स चोरी का सामान पकड़ा गया है। शुक्रवार को कर चोरी का सामान पकड़े जाने के बाद दो कारोबारी सामान को लेकर आपस में भिड़ गए। राज्य कर विभाग के अधिकारियों के सामने कारोबारियों के बीच हाथापाई तक हो गई।

जैसलमेर से काठगोदाम को आने वाली ट्रेन संख्या 15013 रानीखेत एक्सप्रेस से शुक्रवार सुबह करीब सात बजे सामान के दस नग स्टेशन पर उतारे गए। नगों में हौजरी व इलेक्ट्रानिक सामान रखा था। विभागीय अधिकारियों को कर चोरी के माल पहुंचने की संभावना थी। जिसके चलते कर विभाग के अधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद थे। जैसे ही कारोबारी अपना माल लेने स्टेशन पहुंचे तो अधिकारियों ने धावा बोलकर सामन के नगों की जांच चालू कर दी। जांच के दौरान चार नगों के दस्तावेज सही मिलने पर उसे छोड़ दिया। कारोबारी से बचे छह नगों के दस्तावेज भी दिखाने को कहा गया। कारोबारी ने मौके पर दस्तावेज न होने के बात कहकर कागज दिखाने के लिए कुछ समय देने व सामान छोड़ने की गुजारिश की।

अधिकारियों के मना करने पर कारोबारी आपा खो बैठा और स्टेशन पर मौजूद एक अन्य कारोबारी पर अवैध ढंग से कर चोरी कर सामान मंगाने का आरोप लगाने लगा। कारोबारी ने दूसरे कारोबारी पर सामान घर पर छुपा कर रखने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से उसकी जांच किए जाने की बात कहते ही दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों ने रेलवे व राज्य कर विभाग के अधिकारियों के सामने जमकर हंगामा किया। अधिकारियों के लाख समझाने के बाद दोनो किसी तरह शांत हुए।

::::::::::::::::

वर्जन

कारोबारी छह नग सामान के दस्तावेज नहीं दिखा पाया है। रेलवे के अधिकारियों से सामान छोड़ने से पहले राज्य कर विभाग को सूचना देने का आग्रह किया गया है। जांच के बाद ही सामान छोड़ा जाएगा।

- एचसी धपवाल, सचल दल प्रभारी राज्य कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।