विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खनन पट्टे में साझेदार बनाने के लिए अंडरवर्ल्‍ड डॉन भुप्पी के नाम पर कारोबारी को मिल रही धमकी

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 19 Feb 2020 09:24 AM (IST)

कारोबारी ने साथी को गोली मारने वाले शूटर पर फोन कर अंडरवर्ल्‍ड डॉन भुप्पी बोरा के नाम पर धमकी देने ...और पढ़ें

खनन पट्टे में साझेदार बनाने के लिए अंडरवर्ल्‍ड डॉन भुप्पी के नाम पर कारोबारी को मिल रही धमकी
खनन पट्टे में साझेदार बनाने के लिए अंडरवर्ल्‍ड डॉन भुप्पी के नाम पर कारोबारी को मिल रही धमकी

हल्द्वानी, जेएनएन : कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने फिर नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी ने साथी को गोली मारने वाले शूटर पर फोन कर अंडरवर्ल्‍ड डॉन भुप्पी बोरा के नाम पर धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही खनन पट्टे में भुप्पी को साझीदार बनाने का भी दबाव बनाया जा रहा है। कारोबारी की ओर से इसकी लिखित शिकायत एसएसपी नैनीताल से की गई है।

अल्‍मोड़ा के कारोबार से चल रहा विवाद

बिठोरिया नंबर एक में रहने वाले कारोबारी दिव्य सिंह रावत का काफी समय से अल्मोड़ा जिले के कारोबारी से विवाद चल रहा है। दिव्य सिंह के मुताबिक पिछले साल 25 मार्च को उसके मित्र मनोज बोरा पर फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सितारगंज के दो शूटरों को गिरफ्तार किया था। दोनों शूटर वर्तमान में जमानत पर रिहा हैं। एक शूटर राहुल श्रीवास्तव का 13 फरवरी को उसके पास फोन आया।

माफिया भुप्‍पी मांग रहा नंबर

शूटर ने कहा कि अंडरवर्ल्‍ड डॉन डॉ. प्रकाश पांडे उर्फ पीपी का साथी भुप्पी बोरा उसका मोबाइल नंबर मांग रहा है। दिव्य सिंह ने काम के बारे में पूछा तो शूटर ने कहा कि भुप्पी बोरा बेतालघाट स्थित खनन पट्टे में साझीदारी चाहता है। इस पर शूटर ने दिव्य का नंबर भुप्पी पांडे को देने की धमकी भी दी। दिव्य रावत ने इसकी लिखित शिकायत एसएसपी से की है। उनको शक है कि शूटर भुप्पी बोरा का नाम लेकर उस पर दबाव बनाना चाहता है।

भुप्‍पी को ज्वैलर्स हत्‍याकांड में भुप्‍पी बरी

अभी पिछले साल ही निचली कोर्ट ने हल्द्वानी के प्रतिष्ठित ज्वैलर्स पंकज खंडेलवाल हत्याकांड में शूटर इरफान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इरफान 13 साल से जेल में ही बंद है। इसी मामले में कोर्ट अंडरवर्ल्‍ड डॉन प्रकाश पांडेय उर्फ पीपी, भूपेंद्र बोरा उर्फ भुप्पी व अन्य को दोषमुक्त करार दे चुकी है।

यह भी पढ़ें : रजिस्ट्रार जनरल को फोन पर धमकी देने के मामले में आरोपित को भेजा जेल

यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के अपर सचिव परिवहन के खिलाफ जारी किया जमानती वारंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।