Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया नकारात्मक राजनीति करने का आरोप

केंद्र की भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा क‍ि कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धि बताएंगे।

By Edited By: Published: Sun, 31 May 2020 03:14 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 08:48 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया नकारात्मक राजनीति करने का आरोप

नैनीताल, जेएनएन : केंद्र की भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर घर-घर सरकार की उपलब्धि बताई जाएंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि इसके लिए बूथ स्तर पर टीमें गठित की जाएंगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप भी लगाते हुए कहा कि जब देश पीएम मोदी के नेतृत्व में संकट के समय में डटकर लड़ रहा है ऐसे में कांग्रेस व्यक्तिगत हित सोच रही है।

loksabha election banner

शनिवार को भगत ने नैनीताल क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मोदी सरकार के पिछले छह वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। तीन तलाक, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 का खात्मा, नागरिकता संशोधन विधेयक, राम मंदिर मसले का सौहार्दपूर्ण समाधान समेत ढेरों उपलब्धियां अर्जित की हैं। एक देश एक राशनकार्ड योजना का एलान हो चुका है।

अब जिला, मंडल व बूथ कार्यकर्ता हर दरवाजे तक जाकर ये उपलब्धियां बताएंगे। तीन से सात जून तक प्रदेश के आठ स्थानों में केंद्रीय पदाधिकारियों की प्रेस कांफ्रेंस होगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत, देवेंद्र ढैला, आनंद बिष्ट, विवेक साह, अरविंद पडियार, किशन पांडे, दयाकिशन पोखरिया, आदि थे।

प्रवासियों के लिए बन रही योजना

भगत ने बताया कि प्रवासियों को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार रणनीति तैयार कर रही है। जिला और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीमें गठित कर सर्वे कराया जा रहा है। युवा प्रवासियों को स्किल के आधार पर रोजगार या स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। लघु उद्योगों से युवाओं को जोड़ने की कवायद सरकार ने शुरू कर दी है। पूर्व पालिकाध्यक्ष को दी सांत्वना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मल्लीताल जयलाल साह बाजार में पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू के आवास पहुंचे और उनकी माता के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

मंडियों में तीन से पांच रुपए किलो प्याज बेचने के लिए मजबूर हुए किसान 

जमरानी बांध को लेकर तेज हुई कवायद, शासन ने मांगी पेयजल योजना की डीपीआर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.