Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रवक्‍ता ने कहा, दो हाइड्रो प्रोजेक्ट धौलीगंगा फेज टू और गोरी गंगा फेज वन के निर्माण की बाधा दूर

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 02 Mar 2020 06:39 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि जिले में वर्षों से स्वीकृत 240 मेगावॉट की धौलीगंगा फेज टू और 110 मेगावॉट की गोरी गंगा फेज वन के निर्माण की बाधा दूर हो चुकी है।

    भाजपा प्रवक्‍ता ने कहा, दो हाइड्रो प्रोजेक्ट धौलीगंगा फेज टू और गोरी गंगा फेज वन के निर्माण की बाधा दूर

    पिथौरागढ़, जेएनएन : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि जिले में वर्षों से स्वीकृत 240 मेगावॉट की धौलीगंगा फेज टू और 110 मेगावॉट की गोरी गंगा फेज वन के निर्माण की बाधा दूर हो चुकी है। दोनों परियोजनाओं का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के लिए भाजपा सभी दलों की सर्वानुमति बनाने में जुटी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय में पत्रकार वार्ता में जोशी ने बताया कि दो हाइड्रो प्रोजेक्ट का निर्माण लंबे समय से लटका था। दोनों के निर्माण के लिए जापान बैंक, प्रदेश सरकार और एनएचपीसी के बीच हुए अनुबंध की सीमा 2016 में समाप्त हो गई थी। इसके चलते इनका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। गंगा बेसिन में हाइड्रो प्रोजेक्ट पर रोक लगने के कारण यह स्थिति बनी, परंतु दोनों परियोजना काली बेसिन की हैं। मुख्यमंत्री द्वारा विशेष रुचि दर्शाते हुए इस संबंध में कार्यवाही की गई। परियोजना निर्माण के लिए 2019 में  फिर से डील हो चुकी है। निर्माण कार्य कभी भी प्रारंभ हो सकता है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में विकास कार्यो के लिए तेजी से कार्य किया। प्रदेश की दो हवाई पट्टियों से हेलीकॉप्टर सेवा चल रही है तो नैनी सैनी से हवाई सेवा हो रही है। शीघ्र ही और अधिक सुधार कर इसे सुविधाजनक बनाया जा रहा है। केंद्र और भाजपा की सरकार यहां के वर्षों से रु के कार्यो को गति दे रही है। कार्यो के लिए पहले की अपेक्षा दोगुना से अधिक धन मिल रहा है। प्रदेश में कहीं भी इस तरह के मुद्दों को लेकर जन आंदोलन नहीं हो रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि जनता सरकार के कार्योंं से खुश है।

    उन्होंने कहा कि गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने तथा वहां पर आधारभूत कार्यों को गति देने के प्रयास हो रहे हैं। इसके लिए पार्टी सभी दलों से बात कर सर्वानुमति बना रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मंडल से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन शांतिपूर्ण और पूर्ण लोकतांत्रिक ढंग से हुआ है, जिससे संगठन की मजबूती नजर आती है। इस मौके पर उनके साथ जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नपा अध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता, भाजपा नेता विरेंद्र बोहरा, गणेश भंडारी, रघुवीर सिंह थे।

    यह भी पढ़ें : नेता प्रतिपक्ष ने कहा-पहले गैरसैंण का समुचित विकास करें फिर ग्रीष्‍म कालीन राजधानी बनाएं

    यह भी पढ़ें : पदोन्‍नति में आरक्षण के विरोध में हड़ताल पर जनरल-ओबीसी कर्मचारी